Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां, 4 बच्चों की हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर:पति दुबई में रहता था, महिला से शादी करना चाहता था, इनकार पर 5 मर्डर किए

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी के अंबेडकरनगर में मां और 4 बच्चों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी आमिर और पुलिस के बीच सोमवार सुबह 5 बजे नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि आरोपी आमिर (19) भागने की फिराक में है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। इस दौरान बाइक से एक संदिग्ध आते दिखा। रूकने का इशारा करने पर वह बाइक घुमाकर भागने लगा। भागने के चक्कर में बाइक फिसल गई। फिर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर हो गया। उसके सीने में गोली लगी। इस दौरान एसओजी प्रभारी विनोद यादव के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। एक दरोगा और एक सिपाही घायल हुए हैं। दरअसल, 2 मई को मुरादाबाद मोहल्ले में एक ही परिवार के चार बच्चों के शव घर के अंदर बिस्तर पर खून से लथपथ मिले थे। बच्चों की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या की गई थी। मां गाजिया खातून लापता हो गई थी। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। तब पुलिस ने आशंका जताई थी कि मां, बच्चों की हत्या कर फरार हो गई। हालांकि, रविवार को घर से 100 मीटर दूर गासिया की लाश मिली तो पुलिस की पूरी थ्योरी ही पलट गई। गासिया के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की तो आमिर का नाम सामने आया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला पर शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसे जान से मार डाला। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। एसपी बोलीं- महिला से शादी कर संपत्ति हड़पना चाहता था आरोपी एसपी प्राची सिंह ने बताया- 2 मई को चार बच्चो की हत्या हुई थी। मां गायब थी, जिसके बाद कहा गया कि मां हत्या कर भाग गई। दूसरे दिन शाम उसकी भी डेड बॉडी नाले में मिली। इसके बाद मामले की नए एंगल से जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी, डीवीआर खंगाले गए। मृतका के पति और पड़ोसियों से बात हुई तो पास के मोहल्ले मीरानपुर के रहने वाले आमिर का नाम सामने आया। उन्होंने बताया- वारदात के बाद से आमिर फरार था। सोमवार तड़के सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा। उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वो मारा गया। मौके से बाइक, एक पिस्टल और खाली कारतूस बरामद हुआ। हत्या की वजह प्रॉपर्टी सामने आ रही है। गाजिया के पति ने सऊदी में दूसरी शादी कर ली थी। इसलिए आमिर उससे शादी कर संपत्ति हड़पना चाहता था। 2 मई को 4 बच्चों की लाश मिली, मां लापता बताई गई पहले पुलिस ने मां को हत्यारा बताया, 24 घंटे में कहानी बदली शुरुआती जांच में पुलिस मां को हत्यारा बताया। कहा कि बच्चों की हत्या करने के बाद मां बालकनी से कुदकर भाग गई। एसपी प्राची सिंह ने बताया- पुलिस को सूचना मिली की एक महिला चार बच्चों की हत्या कर फरार हो गई है। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मैंने भी मौके का मुआयना किया। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। लग रहा है कि जो महिला फरार है, उसी ने वारदात तो अंजाम दिया है। प्रॉपर्टी डिस्प्यूट का मामला हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 24 घंटे बाद यानी महिला का खून से लथपथ शव मिलन के बाद पुलिस की पिछली थ्योरी गलत साबित हो गई। आसपास पूछताछ में पड़ोसियो ने बताया कि आमिर, गाजिया के घर आता रहता था। पुलिस ने आमिर के बारे में पता किया तो सामने आया कि वह गाजिया के घर से महज 400 मीटर दूर दूसरे मोहल्ले में रहता था। बच्चों की हत्या वाले दिन से उसका कोई अता-पता नहीं है। फिर पुलिस ने सबूत जुटाने शुरू किया। उसे ट्रेस किया गया। गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई। सोमवार तड़के अफजलपुर-अकबरपुर के पास उसे घेर लिया। मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया। -------------------- ये खबर भी पढ़ें जौनपुर में दूल्हे का हत्यारा दुल्हन का भाई निकला:बारात रोककर 3 गोलियां मारीं; बहन की लव-मैरिज से नाराज था जौनपुर में बारात लेकर जा रहे 22 साल के दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आंधी-तूफान, दिन में रात जैसा अंधेरा:जोरदार बारिश, पेड़-पोल उखड़े, सड़क पर चलना तक मुश्किल; योगी बोले- बच्चों को अंदर रखें
    Next Article
    प्रयागराज में नॉर्थ टेक सिम्पोजियम आज से:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, 284 कंपनियां दिखाएंगी स्वदेशी रक्षा तकनीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment