Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां, 4 बच्चों की हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर:पति सऊदी अरब में रहता है, महिला से शादी करना चाहता था, इनकार पर 5 मर्डर किए

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी के अंबेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या उनकी मां ने नहीं की थी, बल्कि पड़ोसी आमिर ने महिला और उसके बच्चों की हत्या की थी। सोमवार को पुलिस ने 19 साल के आमिर को एनकाउंटर में मार गिराया। सीओ नीतीश तिवारी ने बताया- महिला का पति सऊदी अरब में रहता है। परिवार वालों के मुताबिक, उसने वहीं पर पाकिस्तान शादी कर ली है। इसलिए आरोपी आमिर महिला से शादी कर उसकी जमीन हड़पना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। 2 मई को नाराज आमिर ने महिला और उसके बच्चों से मारपीट की, जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने चारों बच्चों की हत्या कर दी। इसी दौरान महिला को होश आया और वह चिल्लाने लगी, तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद वह महिला की लाश को करीब 200 मीटर तक घसीटकर नाले में फेंक आया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने ऐसा किया, ताकि लगे कि महिला ने ही अपने बच्चों की हत्या की है। ऐसा हुआ भी और पुलिस उसके ट्रैप में फंस गई। वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने आशंका जताई थी कि मां बच्चों की हत्या कर फरार हो गई। हालांकि, रविवार को नाले में महिला गौसिया की लाश मिली तो पुलिस की थ्योरी ही पलट गई। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। जांच में आमिर का नाम सामने आया। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले का है। पुलिस ने घेरा तो आरोपी ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में गोली लगी एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेवतरिया बाईपास के पास आरोपी आमिर मौजूद है और भागने की फिराक में है। उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। इस दौरान बाइक से एक संदिग्ध आता दिखा। रुकने का इशारा करने पर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। उन्होंने बताया- भागने के दौरान बाइक फिसल गई। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी विनोद यादव के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। एक दरोगा और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। मौके से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल और खाली कारतूस बरामद किए। 2 मई को 4 बच्चों की लाश मिली, मां लापता बताई गई पहले पुलिस ने मां को हत्यारा बताया, 24 घंटे में कहानी बदली आखिरी में घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- -------------------- ये खबर भी पढ़ें जौनपुर में दूल्हे का हत्यारा दुल्हन का भाई निकला:बारात रोककर 3 गोलियां मारीं; बहन की लव-मैरिज से नाराज था जौनपुर में बारात लेकर जा रहे 22 साल के दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    तृषा ने तिरुपति में टेका माथा, विजय की चुनावी जीत के लिए मांगी दुआ?
    Next Article
    यूपी में 38 IAS ट्रांसफर, 8 डीएम बदले:आईफोन कांड में फंसे रमेश रंजन हटाए गए, दिव्या साइडलाइन; संभल डीएम का कद बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment