Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU में फीस बढ़ने पर AAP कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख:पुलिस टांगकर ले गई, प्रदर्शनकारी बोले- वीसी को 420 रुपए का डीडी भेजेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ने लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर नाराजगी जताई। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा निदेशालय के सामने भीख मांग कर विरोध प्रदर्शन किया। कटोरा लेकर भीख मांग रहे प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा। प्रदर्शन कर रहे अनित रावत ने कहा की लखनऊ विश्वविद्यालय ने फीस दोगुना से ज्यादा बढ़ा दिया है। यहां पढ़ने वाले छात्र ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। वे किसान परिवारों और ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में यह फीस बढ़ोतरी सीधे तौर पर छात्रों के साथ अन्याय है और कमजोर छात्रों को शिक्षा से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन को पैसों की बहुत जरूरत है, इसलिए हम लोग भीख मांग रहे हैं। भीख में हमने ₹420 जुटाए है इसका डीडी विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह सरकार आम जनता और छात्रों की आर्थिक स्थिति से बिलकुल बेखबर है। सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को कोई अंदाजा नहीं कि आम आदमी किस तरह से अपना जीवन यापन करने के लिए हर दिन मेहनत करता है। ऐसे में फीस बढ़ोत्तरी की दोहरी मार उसकी कमर तोड़ देगी । विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस बढ़ोत्तरी के फैसले में पारदर्शिता का अभाव है। छात्रों से बिना संवाद किए मनमाने तरीके से निर्णय थोपा जा रहा हैं। अगर राज्य सरकार की तरफ से फीस बढ़ाने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:आंधी-बारिश का अलर्ट, सपा जिला अध्यक्ष का इस्तीफा; जर्मन शेफर्ड ने बुजुर्ग को नोचा
    Next Article
    बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी:सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की बैठक आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment