Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेट स्पेशल ट्रेनों से लखनऊ में बढ़ी यात्रियों की परेशानी:दरभंगा, बरौनी और पुणे रूट की ट्रेनें लेट, स्टेशन पर लंबा इंतजार

    3 hours ago

    1

    0

    रेलवे की स्पेशल ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी अब यात्रियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। शनिवार और रविवार को लखनऊ पहुंचने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से आईं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हो गईं। रक्सौल-उधना स्पेशल 19 घंटे देरी से पहुंची सबसे अधिक देरी गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल में देखने को मिली। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शनिवार दोपहर 2:50 बजे की बजाय करीब 19 घंटे की देरी से रविवार सुबह 9:02 बजे लखनऊ पहुंची। जानकारी के अनुसार ट्रेन रक्सौल से ही लगभग 14 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना हुई थी, जिसका असर पूरे रूट पर पड़ा। दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल छह घंटे लेट गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल भी समय पर नहीं पहुंच सकी। यह ट्रेन शनिवार शाम 7:55 बजे के बजाय रात 1:58 बजे लखनऊ पहुंची। इस देरी के चलते यात्रियों को देर रात तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा, जिससे खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। गोरखपुर-पुणे और बरौनी-नई दिल्ली ट्रेनें भी पीछे रहीं गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल भी निर्धारित समय से काफी पीछे रही। इसे शनिवार रात 10:30 बजे पहुंचना था, लेकिन ट्रेन रविवार सुबह 4:48 बजे लखनऊ पहुंची। इसी तरह 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल भी करीब छह घंटे देरी से रात दो बजे स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। गोमती एक्सप्रेस भी आउटर पर फंसी रही नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली गोमती एक्सप्रेस भी समय की पाबंदी पर खरी नहीं उतरी। ट्रेन को आलमबाग आउटर पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ा रखा गया, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। स्टेशन पर अव्यवस्था, यात्रियों में बढ़ा आक्रोश लगातार हो रही देरी के कारण चारबाग रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती रही और लोग ट्रेनों की सही जानकारी के लिए भटकते नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाड़ी देशों से लखनऊ की फ्लाइट टिकट लाख रुपए पार:रियाद से लखनऊ टिकट 1.17 लाख,खाड़ी देशों में फंसे लोगों पर दोहरी मार, महंगा किराया और 20 घंटे लेओवर
    Next Article
    रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई:कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए, मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया; रिकॉर्ड्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment