Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट:दिल्ली, तमिलनाडु में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था; 2007 में भी गिरफ्तार हो चुका था

    3 hours ago

    2

    0

    दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा (Let) से जुड़े शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह बांग्लादेश से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती करने की तैयारी में था। यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर संचालित कर रहा था। 4 दिन पहले कश्मीर में लोन के 10 ठिकानों पर छापेमारी काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने 26 मार्च को शब्बीर के आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिए कश्मीर के तीन जिलों, गांदरबल, शोपियां और श्रीनगर के 10 ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। CIK के मुताबिक, इस मामले के तार एक ट्रांजैक्शनल नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं, जिसमें मॉड्यूल को बांग्लादेश और पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे। 2 महीनों से नजर रखे थीं सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा एजेंसियां 2 महीनों से शब्बीर की गतिविधियों पर नजर रखे थीं। लोन को इससे पहले 2007 में दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद के आरोपों में गिरफ्तार किया था। 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1000 से ज्यादा बम की झूठी सूचना देने वाले को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, मैसूर में था आरोपी
    Next Article
    असम में कांग्रेस-AIDUF कार्यकर्ताओं में झड़प:बंगाल में EC ने 173 थानों के इंचार्ज बदले; DMK के मेनिफेस्टो में महिलाओं को ₹8000 का कूपन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment