Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LSG कोच जस्टिन लैंगर बोले- प्रेशर पसंद करता हूं:ऋषभ पंत की बैटिंग ऑर्डर नहीं बताऊंगा, DC गेंदबाज बोले- सभी खिलाड़ी फिट

    4 hours ago

    1

    0

    IPL-2026 के पांचवें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़त दिल्ली कैपिटल्स के साथ इकाना स्टेडियम में होगी। लखनऊ और दिल्ली के बीच इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स टीमों के कोच ने पीसी की। LSG की ओर से हेड कोच जस्टिन लैंगर ने पीसी में कहा- गेंदबाज नमन तिवारी और मयंक यादव पूरी तरह फिट हैं। मोहम्मद शमी, आवेश खान, अर्जुन तेंदुलकर समेत अन्य गेंदबाज भी पूरी तरह रेडी हैं। सभी मिक्स विकेट पर खेलने को तैयार हैं। मेरे लिए चुनौती है कि हम अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 का चयन करें। पंत-निकोलस नंबर 3 के दावेदार पंत और निकोलस पूरन, एडम मार्कम के नंबर 3 पर खेलने के दावेदार हैं। यह हमारी सामने बड़ी समस्या है। इसके साथ ही अर्शिन कुलकर्णी भी हैं, लेकिन खिलाडियों को परफोर्मेंस के आधार पर टीम में चयन करना होगा। ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम की जानकारी आज नहीं बताएंगे। कल मैच के शुरू होते ही आप जान जाएंगे। ऋषभ अच्छा खेल रहे हैं। अच्छे शॉर्ट्स लगा रहे हैं। उनका सीजन शानदार रहेगा। कोच बोले- प्रेशर हर बार रहा आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले दो सीजन में कोच की भूमिका में रहने के दौरान टीम के नंबर 7 पर टूर्नामेंट फिनिश करने पर उन्होंने कहा- प्रेशर हर बार रहा है। यह पिछले 30 साल से रहा है। मैं इसे पसंद करता हूं। लेकिन पिछला 30 साल बहुत सफल रहा है। मैं, इसे इंजॉय कर रहा हूं। बोलीं- लखनऊ के खिलाफ जीतेंगे दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाज दुशमंथा चमीरा ने कहा- लखनऊ सुपर जायंट्स टीम मजबूत है, लेकिन हम मैच जीत सकते हैं। लखनऊ की टीम हमारे खिलाफ अटैकिंग क्रिकेट खेलेगी। उसने हमें हराया भी है। हमने यहां पर दो प्रैक्टिस मैच खेले हैं। अच्छी प्रैक्टिस हुई है। बतौर, ऑलराउंडर बात करें तो इंपैक्ट प्लेयर का रूल थोड़ा अनफेयर है। टीम की तरफ से प्लान दिया जाता है। हम इसपर काम करते हैं। खिलाड़ियों की इंजरी पर कहा- हमारी टीम में सभी लोग अच्छे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा जमीन अधिग्रहण मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:किसानों का मुआवजा 6 से बढ़ाकर 28.12 रुपये प्रति वर्ग गज किया गया
    Next Article
    मौलाना की गिरफ्तारी पर अधिवक्ताओं में खुशी:गोरखपुर में एक दूसरे को खिलाए मिठाई, बोले- अभद्र टिप्पणी करने वाले पर हो सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment