Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LSG की हार पर निराश हुए फैंस:बोले- ऋषभ पंत को रिजाइन कर देना चाहिए, लखनऊ में व्हीलचेयर पर मैच देखने पहुंचा फैन

    16 hours ago

    2

    0

    इकाना में आज खेले गए IPL-2026 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया। यह मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर हुआ। इकाना LSG का होम ग्राउंड है। इस सीजन में LSG ने यहां अब तक 4 मैच खेले और सभी में हार का सामना करना पड़ा। इससे LSG के फैंस काफी निराश हुए। फैन मोहम्मद अतीक ने कहा कि जब तक ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे। लखनऊ मैच नहीं जीतेगा। उन्हें रिजाइन कर देना चाहिए। हालांकि, मैच रोमांच से भरा रहा। इस वजह से पहली बॉल से लेकर सुपर ओवर के अंतिम बॉल तक LSG स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा रहा। मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के बाहर LSG और KKR की जर्सियां 180 से 350 रुपए तक बिकीं। इसमें KKR के खिलाड़ी रिंकू सिंह की जर्सी की सबसे ज्यादा मांग रही। स्कूलों के बच्चे भी मैच देखने पहुंचे। LSG के समर्थन में दिव्यांग रत्नेश व्हीलचेयर पर मैच देखने पहुंचे। अयोध्या से आए फैंस ने कहा- भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से आज LSG जीतेगी। 4 तस्वीरें देखिए- पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सामान देने के बहाने MBA छात्रा के घर में घुसा दुकानदार, अकेला पाकर किया रेप; पुलिस ने किया अरेस्ट
    Next Article
    सरधना में देर रात मकान में लगी भीषण आग, हड़कंप:पेट्रोल पंप नजदीक होने के कारण दहशत में दिखे लोग, फायर ब्रिगेड को लेकर नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment