Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में युवक की मौत, परिजनों का प्रदर्शन:हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग, 4 लोगों पर हमले का आरोप

    6 hours ago

    2

    0

    ललितपुर के पूराकलां थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने तालबेहट में शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक पर चार लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वे आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। यह प्रदर्शन तालबेहट कस्बे में पूराकलां बस स्टैंड के पास सड़क पर किया गया, जिससे झांसी-ललितपुर मार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी तालबेहट अभिजीत सिंह, सीओ तालबेहट और कोतवाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार, ग्राम विजयपुरा निवासी आशीष कुशवाहा (20) पुत्र मुकेश गुरुवार को मजदूरी कर पूराकलां से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जब वह रिकेन्द्र के घर के पास पहुंचे, तो पुरानी रंजिश के चलते रिकेन्द्र, उसके भाई महेन्द्र, केहर और उसकी मां ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके दादा सुखदास उन्हें पूराकलां थाना ले गए, जहां से उन्हें तालबेहट स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत नाजुक होने के कारण आशीष को झांसी रेफर किया गया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि आशीष अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनकी डेढ़ महीने की एक बेटी भी है। पूराकलां थानाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में किराए के मकान विवाद मारपीट:दो पक्षों के 5 लोग घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
    Next Article
    CSJMU के प्रो. सुधांशु पाण्ड्या को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी:भाषा विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में बने सदस्य, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment