Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, प्रवेश उत्सव मनाया गया:नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    2 hours ago

    2

    0

    ललितपुर के विकासखंड बार स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय वस्त्रावन में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण, कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह और स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों को उनके अंकपत्र प्रदान किए गए। विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 37 नए विद्यार्थियों का नामांकन हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मीना कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि एआरपी विशाल नायक थे। विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों और शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कक्षा 8 में प्रतीक्षा सेन प्रथम, अनुशी विश्वकर्मा द्वितीय और गुड्डू अहिरवार तृतीय रहे। कक्षा 7 में चाहत विश्वकर्मा ने प्रथम, पूनम विश्वकर्मा ने द्वितीय और राधिका रजक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 में आयुषी झा प्रथम, दिव्यांश साहू द्वितीय और प्रियांशी कुशवाहा तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कक्षा 8 में आरवी राजा, हिमांशी, महक विश्वकर्मा को; कक्षा 7 में चाहत कुशवाहा, सूरज, आशी रजक को; और कक्षा 6 में आरिध्या विश्वकर्मा, माही विश्वकर्मा, काव्यांजलि झा, राघव पांडे को सांत्वना पुरस्कार मिले। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवप्रवेशी 37 बच्चों का विद्यालय के मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर को गुब्बारों से सजाया गया था। वहीं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने वालों में ग्राम प्रधान मीना कुशवाहा, एआरपी विशाल नायक, प्रधानाध्यापक हाकिम सिंह यादव, सहायक अध्यापक डॉ. सुनील जैन, एसएमसी अध्यक्ष जशोदा कुशवाहा, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसेवक रजक, प्राथमिक विद्यालय भवानीपुरा के सहायक अध्यापक मोहित अग्रवाल, सहायक अध्यापक रोहित घनघोरिया, अनुदेशक सुमित गुप्ता और दिग्विजय सिंह शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में चार बच्चे लापता, डूबने की आशंका:राप्ती नदी किनारे मिली 4 साइकिलें और कपड़ा, NDRF को बुलाया
    Next Article
    रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह को बड़ी राहत:हाईकोर्ट ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी की चुनाव याचिका खारिज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment