Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में चार बच्चे लापता, डूबने की आशंका:राप्ती नदी किनारे मिली 4 साइकिलें और कपड़ा, NDRF को बुलाया

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 4 बच्चों के डूबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। यहां राप्ती नदी किनारे चार साइकिलें और कपड़ा मिला है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि नदी में बच्चे डूब गए हैं। फिलहाल बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी है। बच्चों के डूबने की सूचना पर नदी किनारे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई है। सूचना पर खोराबार थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। कुछ लोगों ने बच्चों के नाम भी बताए हैं। इसमे टाइमपास राजभर, वीरु निषाद, विपिन निषाद का नाम सामने आया है। चौथे बच्चे के बारे में पता किया जा रहा है। घटना शाम करीब 4 बजे की है। बच्चों की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि नवरात्रि का कलश लेकर बच्चे विसर्जन के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। शाम 6:20 बजे तक एनडीआरएफ नहीं आ पाई थी। अभी तक रेस्क्यू नहीं शुरू हो पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP प्रदेश मंत्री धर्मपाल सिंह ने की बैठक:कानपुर में बोले-बूथ स्तर पर तैयारी करें जिसे विपक्ष भेद न सके, हर भ्रम और षड़यत्र को करेंगे विफल
    Next Article
    ललितपुर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, प्रवेश उत्सव मनाया गया:नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment