Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में तालबेहट बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ:जिला जज अशोक कुमार ने दिलाई शपथ, न्याय को बताया अधिवक्ता का धर्म

    4 hours ago

    2

    0

    ललितपुर के तालबेहट तहसील सभागार में बुधवार दोपहर बार एसोसिएशन तालबेहट के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान हरिराम श्रीवास ने अध्यक्ष पद की, एडवोकेट कृपाल सिंह ने महामंत्री पद की और अमित कुमार ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके अतिरिक्त, प्रवीण त्रिपाठी व हरभजन कुशवाहा ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार राजपूत ने सहमंत्री मीडिया और विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सहमंत्री पुस्तकालय पद की शपथ ग्रहण की। कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य के रूप में मनोज कुमार झा व अनिल शर्मा तथा कनिष्ठ प्रशासनिक सदस्य के रूप में केशवंत सिंह राजपूत, अश्विनी पुरोहित व अतुल कुमार गोस्वामी को भी शपथ दिलाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए जज अशोक कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं के दायित्वों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना अधिवक्ताओं का प्रमुख कर्तव्य है और उन्हें सदैव निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह, एल्डर्स कमेटी के सदस्य रूप सिंह बुंदेला, मनोहर लाल शर्मा, हरिराम राजपूत, भगवान दास गुप्ता, विनोद अवस्थी एवं राजीव जैन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट विनोद अवस्थी ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले ट्रैफिक डायवर्ट:23 और 28-29 अप्रैल को भारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था
    Next Article
    IPL- राजस्थान ने लखनऊ को 160 रन का टारगेट दिया:जडेजा ने 43 रन बनाए, सूर्यवंशी 8 रन पर आउट; शमी, मोहसिन और प्रिंस को 2-2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment