Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले ट्रैफिक डायवर्ट:23 और 28-29 अप्रैल को भारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

    4 hours ago

    2

    0

    हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। थाना मल्लावां क्षेत्र में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल और 28-29 अप्रैल को विशेष यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि हल्के वाहनों को छूट दी गई है। हरदोई जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, कानपुर और कन्नौज से मल्लावां होते हुए सीतापुर-लखनऊ जाने वाले सभी भारी वाहन अब कन्नौज से तिर्वा, बिल्हौर होते हुए बांगरमऊ के रास्ते आगे बढ़ेंगे। इसी तरह, फतेहगढ़ से हरदोई और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हुल्लापुर चौराहा से शाहजहांपुर होते हुए सीतापुर मार्ग से भेजा जाएगा। शाहजहांपुर से हरदोई आने वाले भारी वाहन एनएच-24 के माध्यम से सीतापुर होते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे। सीतापुर से हरदोई होते हुए उन्नाव और कानपुर जाने वाले भारी वाहनों को हरदोई बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, लखनऊ से हरदोई होकर उन्नाव, कन्नौज और कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन आगरा एक्सप्रेस-वे या एनएच-27 का उपयोग करेंगे। शाहजहांपुर-बरेली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। जनपद उन्नाव, संडीला और मल्लावां से हरदोई आने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार, सीतापुर से उन्नाव जाने वाले भारी वाहनों को वापस भेजा जाएगा और कन्नौज से हरदोई आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। अंतरजनपदीय डायवर्जन व्यवस्था के तहत बघौली, कछौना, गोसाईंगंज, न्यामतपुर, बिलग्राम, माधौगंज और सांडी सहित कई मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। मेहंदी घाट से मल्लावां और बिलग्राम की ओर आने वाले भारी वाहनों को भी निर्धारित समय पर रोक दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह यातायात व्यवस्था 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी। इसके बाद, 28 अप्रैल को शाम 6 बजे से 29 अप्रैल को कार्यक्रम की समाप्ति तक यह डायवर्जन प्रभावी रहेगा। अधिकारियों ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष बोले- हिंदुस्तान हमारे बाप का है:पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम को दी श्रद्धांजलि, कहा- ऐशान्या भारत की बेटी
    Next Article
    ललितपुर में तालबेहट बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ:जिला जज अशोक कुमार ने दिलाई शपथ, न्याय को बताया अधिवक्ता का धर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment