Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में प्रेमिका के मंडप में रखा प्रेमी का शव:दूसरे लड़के से शादी हुई तो जान दी, भाई बोला- कॉल करके लड़की ने बुलाया था

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में प्रेमिका की शादी दूसरे लड़के से होने से नाराज प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव प्रेमिका के घर से 20 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका मिला। परिवार के लोगों ने शव को उतारकर प्रेमिका के मंडप के नीचे रख दिया और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर ग्राम बजरंग गढ़ का है। दो तस्वीरें देखिए अब समझिए पूरा मामला थाना बालाबेहट के ग्राम बजरंगगढ़ निवासी अजय सहरिया का गांव की रहने वाली 18 साल की लड़की से लगभग दो साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था। अजय आगरा में मेहनत मजदूरी करता था। इधर, अजय के आगरा जाने के बाद परिवार के लोगों ने लड़की की शादी मध्य प्रदेश के जिला सागर के एक लड़के से फिक्स कर दी। लड़की की बारात 25 अप्रैल की शाम बंजरग गढ़ पहुंची। रात 10 बजे प्रेमी अजय लड़की के घर के बाहर पहुंचा और रोने लगा। इसकी जानकारी प्रेमी की मां सीता को हुई तो वो उसे समझाने पहुंचीं। काफी समझाने के बाद अजय मान गया और मां से किसी काम के लिए 200 रुपए मांगे। मां उसे छोड़कर पैसे लेने घर आ गई। जब वो एक घंटे बाद लौअी तो अजय नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ नहीं पता चला। प्रेमिका के घर से 20 मीटर दूर लाश मिली 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे गांव की सावित्री गांव के बाहर टहलने गई तो उसने अजय का शव प्रेमिका के घर से बीस मीटर की दूरी पर इमली के पेड़ के नीचे पड़ा देखा। उसने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन में अजय की मां भी मौके पर पहुंची। इसके बाद नाराज परिजनों शव उठाकर प्रेमिका की शादी वालें मंडप में रख दिया और हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर सुबह बालाबेहट पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। इसके बाद शाम 6 बजे पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, प्रेमिका की शादी होने के बाद वो पति के साथ सुसराल चली गई। पड़ोस में है प्रेमिका का घर अजय की मां सीता ने बताया - लड़की के पड़ोस में ही हमारा घर है। उसने मेरे बेटे को दो साल तक अपने प्रेम जाल में फंसाए रखा। एक महीने पहले मेरा बेटा मजदूरी करने आगरा गया था। लड़की ने फोन करके उसे बुला लिया था। लड़की की शादी वाले दिन भी लड़की ने रात 10 बजे बेटे को बुलाया था। 12 मई को मेरी बेटी की शादी होनी है और उसके पहले यह घटना हो गई। भाई बोला- लड़की ने कॉल करके बुलाया था अजय के बड़े भाई सुनील ने बताया- अजय तीन भाई दो बहनों में तीसरे नम्बर का था। वो जो भी पैसा कमाता था, लड़की को देता था। लड़की ने उसे बार बार कॉल करके शादी में बुलाया था। वो कहती थी कि तुम नहीं आओगे तो वह मर जाएगी। थानाध्यक्ष बालाबेहट महेंद्र कुमार ने बताया- रविवार शाम को शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं लड़की की शादी हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ शहर सीट पर भाजपा की पहली पसंद MLC धर्मेंद्र:बसपा से शाहिद अखलाक पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए सपा विधायक का क्या हुआ
    Next Article
    हाथरस में शादी में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट:शादी समारोह में मची अफरा तफरी, कई लोग गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment