Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में महंगी किताबें बेचने का आरोप:बजरंग सेना ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग की

    14 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों पर हर साल किताबें बदलने और उन्हें महंगे दामों पर बेचने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद मंसूरी को एक ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की। बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर मंत्री को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के आदेशानुसार पूरे देश में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू होना चाहिए, लेकिन ललितपुर के निजी स्कूलों में हर साल पाठ्यक्रम बदल दिया जाता है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्कूलों द्वारा हर साल फीस में भी वृद्धि की जाती है। एक बच्चे के पाठ्यक्रम का खर्च 6 हजार से 8 हजार रुपये के बीच आता है, जिससे मध्यम और गरीब परिवारों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा, निजी स्कूल अभिभावकों को अपनी पसंद की दुकानों से किताबें खरीदने के लिए मजबूर करते हैं, जहां उनका कमीशन तय होता है। बजरंग सेना ने प्रभारी मंत्री से जनहित की इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेने और सभी निजी स्कूलों को शासन की मंशा के अनुरूप आदेश जारी करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय अजय दुबे, ताहर राजा, दीपक पंडा, संतोष, शिवकुमार, सोनू जयकुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वकीलों का प्रदर्शन, टोल प्लाजा मारपीट के आरोपी फरार:हापुड़ में पुलिस को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    Next Article
    भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल:किशोरी लाल शर्मा ने सैकड़ों समर्थकों को दिलाई शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment