Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल:किशोरी लाल शर्मा ने सैकड़ों समर्थकों को दिलाई शपथ

    16 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे योगेंद्र सिंह सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भूएमऊ गेस्ट हाउस में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा। यह घटना दिशा की बैठक से पहले हुई। योगेंद्र प्रताप सिंह पिछले 10 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। वह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति बना रहे थे और लगातार जनता के बीच सक्रिय नजर आ रहे थे। सोमवार को सांसद गेस्ट हाउस भूएमऊ में किशोरी लाल शर्मा ने योगेंद्र सिंह और उनके सैकड़ों समर्थकों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्धारित नियमावली का पालन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. मनीष सिंह, सदर कोऑर्डिनेटर रोहित सिंह, कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह ने बताया कि वह राहुल गांधी द्वारा जनता की समस्याओं को लेकर गांव से लेकर संसद तक आवाज उठाने से प्रभावित हैं। राहुल गांधी की प्रेरणा और जनहित की मांगों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस की शपथ दिलाई। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से जनता के बीच अपनी पैठ बना रहे हैं और लोग उनसे जुड़ रहे हैं, उससे कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में मजबूत हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जनता केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में महंगी किताबें बेचने का आरोप:बजरंग सेना ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    जौनपुर में सड़क हादसों में कमी:जागरूकता से जनवरी-फरवरी में 22 मौतें कम हुईं, पिछले साल 85 की गई थी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment