Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में क्रय केंद्र प्रभारी नशे में मिला:डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया, बोले- बिचौलिओं के माध्यम से न हो बिक्री

    12 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सोमवार को गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पीसीएफ द्वारा संचालित बी-पैक्स रोड़ा केंद्र पर क्रय केंद्र प्रभारी नशे की हालत में पाए गए। जिलाधिकारी ने इस मामले में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ललितपुर और जिला प्रबंधक पीसीएफ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी किसान के नाम पर बिचौलियों द्वारा गेहूं की बिक्री न हो। प्रत्येक केंद्र पर राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाकर बिचौलियों पर सख्त नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि क्रय केंद्रों का संचालन पारदर्शी तरीके से हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विपणन शाखा केंद्र बांसी एट का भी दौरा किया। यहां केंद्र प्रभारी, विपणन निरीक्षक सत्यपाल सिंह उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि केंद्र पर 3000 बोरा (बारदाना) उपलब्ध है और अब तक 5269.50 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि खरीदे गए गेहूं को समय पर गोदामों तक पहुंचाया जाए और किसानों को नियमित रूप से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी मोहन कुशवाहा ने जानकारी दी कि बोरे की उपलब्धता शून्य है और केंद्र पर अब तक 5000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को केंद्र परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और गर्मी के मौसम को देखते हुए किसानों के लिए पीने के पानी तथा बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में नारी वंदन सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न:महिला सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने दिए महत्वपूर्ण संदेश
    Next Article
    बरेली में पुलिस-संगठन टकराव:अधिकारियों पर आरोप, प्रदर्शन और 7 दिन का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment