Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की:ईदगाह पर अमन-चैन की दुआ मांगी, डीएम-एसपी ने दी मुबारकबाद

    11 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में ईद-उल-फितर का त्योहार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह शहर और गांवों में ईद की खुशियां देखी गईं। शहर के पेश इमाम हाफिज मुवीन ने सुबह 8 बजे ईदगाह में नमाज अदा कराई। ईदगाह, जामा मस्जिद और सदनशाह सहित सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में भी त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने ईदगाह का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं भी दीं। तुवन चौराहे पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों पर पुष्प वर्षा कर ईद की शुभकामनाएं दीं। ईदगाह के पास अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भरद्वाज, नायब तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा भी उपस्थित थे। तालबेहट, महरौनी, पाली और बानपुर जैसे अन्य कस्बों में भी ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इरफान सोलंकी और विधायक अमिताभ बाजपेई गले मिले:कानपुर में इरफान बोले- 4 साल बाद अपनों के साथ ईद मना रहा, नमाजियों ने अदा की नमाज
    Next Article
    महराजगंज में बारिश के बीच ईद की नमाज अदा:ईदगाहों पर उमड़े अकीदतमंद, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment