Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में बारिश के बीच ईद की नमाज अदा:ईदगाहों पर उमड़े अकीदतमंद, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

    10 hours ago

    2

    0

    महराजगंज जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उल्लास और अक़ीदत के साथ मनाया गया। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अक़ीदतमंद ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान देश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज़ अदा करने के बाद रोज़ेदारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे आपसी सौहार्द का संदेश फैला। महराजगंज शहर के सिविल लाइंस रोड स्थित नूरी मस्जिद ईदगाह पर हज़ारों की संख्या में नमाज़ी एकत्रित हुए, जहाँ मस्जिद के इमाम ने नमाज़ अदा कराई। जिले के अन्य हिस्सों जैसे नौतनवा, फरेंदा, निचलौल, बृजमनगंज, धानी, सिसवा, घुघली और ठूठीबारी सहित विभिन्न कस्बों और गांवों की ईदगाहों व मस्जिदों में भी नमाज़ियों की भारी भीड़ देखी गई। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह बरकरार रहा और सभी ने पूरे श्रद्धा भाव से इबादत की। पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने स्वयं विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे जिले में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद के इस अवसर पर पूरे जिले में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला, जिसने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की:ईदगाह पर अमन-चैन की दुआ मांगी, डीएम-एसपी ने दी मुबारकबाद
    Next Article
    बलरामपुर में शांतिपूर्वक अदा हुई ईद की नमाज:सभी ईदगाह के बाहर तैनात रही फोर्स, ड्रोन से रही शहर की निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment