Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में अंबेडकर जयंती मनाई गई:सदर विधायक और एसपी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

    4 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहब की प्रतिमा और तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेल चौराहे स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन समेत अनेक भाजपाई मौजूद रहे। वहीं, पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने रिजर्व पुलिस लाइंस, ललितपुर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बाबा साहब की नीतियों और विचारों को स्मरण कर उन्हें नमन किया। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ. अंबेडकर के आदर्शों और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, जिससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा के साथ पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनपद के कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंबाइन से टकराई तेजरफ्तार बाइक, दो युवकों की कटकर मौत:एक का सिर बीच से कटकर अलग हुआ, दूसरे का हाथ, सड़क पर टुकड़ों में पड़े मिले शव
    Next Article
    हमीरपुर में बाइक हादसे का शिकार हुए दो लोग:एक बुजुर्ग की मौत, दूसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment