Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लालगंज सीएचसी में हार्ट अटैक के दो मरीज पहुंचे:डॉक्टरों ने एक को बचाया, महिला की मौत; परिजन वाराणसी ले गए

    4 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार शाम हार्ट अटैक के दो मरीज पहुंचे। डॉक्टरों की तत्परता से एक मरीज की जान बचाई जा सकी, जबकि दूसरी महिला को मृत घोषित किया गया। पहला मामला चुनार निवासी 65 वर्षीय दिलशेख अली का था, जो बैटरी का कारोबार करते हैं। सोमवार को वे बस्तरा लालगंज की ओर से बल्हिया खुर्द स्थित एक दुकान के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वे जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने लालगंज सीएचसी पहुंचाया मौके पर मौजूद ग्रामीणों और उनके चालक ने दिलशेख अली को तत्काल लालगंज सीएचसी पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनिंदर सिंह, डॉ. मनोज कुमार, चीफ फार्मासिस्ट एसएन सरोज और वार्ड बॉय अशोक पांडेय ने तुरंत उपचार शुरू किया। अस्पताल में उपलब्ध जीवनरक्षक इंजेक्शन के प्राथमिक उपचार से उनकी हालत में सुधार हुआ और जान बच गई। डॉक्टरों ने बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई लगभग 25 हजार रुपये की जीवन रक्षक दवा से उनकी जान बची। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया इसी बीच, मध्य प्रदेश के हनुमाना से वाराणसी लौट रही लगभग 60 वर्षीय प्रमिला नामक महिला को रास्ते में पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई। स्थिति बिगड़ने पर उनके पुत्र और पति उन्हें वाहन से लालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुरोध पर डॉक्टरों ने गाड़ी तक पहुंचकर महिला की जांच की। जांच में पाया गया कि उनकी सांस और नाड़ी नहीं चल रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन महिला के शव को वाराणसी ले गए डॉ. मनिंदर सिंह ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना मिलते ही परिजन बिना किसी औपचारिक कार्रवाई के महिला को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। जबकि दूसरे मरीज दिलशेख अली को समय पर बेहतरीन उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी। घटना के दौरान सीएचसी में कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही, लेकिन चिकित्सक टीम की तत्परता से हालात नियंत्रित कर लिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी झगड़े के बाद मायके चली गई थी, कर्ज से तनाव में था
    Next Article
    बांदा में GRP ने दो गांजा तस्कर पकड़े:20 किलो से अधिक गांजा बरामद, कीमत 10 लाख रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment