Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में BAPSA का प्रदर्शन:जातिवाद बंद करो के नारे लगे, आंबेडकर की तस्वीर व्हाट्सऐप ग्रुप पर डीपी लगाने को लेकर विवाद

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में व्हाट्सऐप ग्रुप में डीपी को लगाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ रहा है। BAPSA छात्र संगठन ने आज लखनऊ यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन किया। वीसी ऑफिस का घेराव किया। छात्रों ने कहा कि न्यू कैंपस में LL.B. की छात्रा नेहा कामले के साथ 26 मार्च को मारपीट की घटना हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हॉस्टल के व्हाट्सऐप ग्रुप के डीपी पर नेहा ने बाबा साहब की तस्वीर लगा दी थी। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया और उससे मारपीट की। 2 घंटे तक चला प्रदर्शन प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने। नारेबाजी करते रहे। करीब 2 घंटे तक चले इस धरने में पुलिस ने छात्रों को समझाया। जिस पर छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा दिये लिखित आश्वासन पर मान गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों को एक हफ्ते में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। छात्र बोले- यह संविधान का विरोध है प्रदर्शन में शामिल BAPSA के अध्यक्ष मानव रावत ने कहा की बाबा साहब और उनकी तस्वीर का विरोध करना बेहद गलत है। विश्वविद्यालय के अंदर जो छात्र संविधान रचेता डॉक्टर अंबेडकर का विरोध कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर संविधान का विरोध है। इसलिए जिन छात्रों ने डीपी लगाने वाली छात्रा नेहा के साथ मारपीट की है लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन उन्हें तत्काल यूनिवर्सिटी से बर्खास्त करे। संबंधित मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित में शिकायत की। कार्रवाई नहीं हुई तो महाआंदोलन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या:भाईपुरा-हजरतपुर रोड पर मिला शव, सिर और पेट में लगी बुलेट
    Next Article
    खेत में बैठा दिखा तेंदुआ:बलरामपुर में कार की हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही आया नजर, ग्रामीणों में दहशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment