Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय सहित KKC में दाखिले के लिए आवेदन शुरू:ऑनलाइन माध्यम से करना होगा अप्लाई, सबसे पहले कराना होगा LURN रजिस्ट्रेशन

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय और KKC में सत्र 2026-27 के लिए UG पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। LU में समर्थ पोर्टल के माध्यम से 17 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत की गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पहले LURN रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। वहीं, KKC में भी दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए LURN के बाद कॉलेज की ऑफिसियल वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया की जा सकेगी। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले का मौका LU में सत्र 2026-27 के लिए इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। बी.ए. (एनईपी), बी.एससी (बायोलॉजी) (एनईपी), बी.एससी (मैथ) (एनईपी), बी.एससी (एग्री.), बी.कॉम (ऑनर्स), बी.कॉम (एनईपी), एलएल.बी. (इंटीग्रेटेड फाइव ईयर्स), बीसीए, बीबीए, डी.फार्म, बीए-बी.एससी योगा, बी.वोक (रिन्यूएबल एनर्जी), शास्त्री, बीवीए-बीएफए, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी। प्रोग्राम वाइज फीस UG (पाठ्यक्रम)- जनरल / OBC / EWS - 1200 रुपये UG - SC / ST / PWD - 600 रुपये UG - प्रोफेशनल सामान्य / OBC / EWS 1500 रुपये (बीबीए, बीसीए, बीएचएम एंड सीटी) SC / ST / PWD 750 रुपये डी. फार्मा सामान्य / OBC / EWS 1500 रुपये डी. फार्मा SC / ST / PWD 750 रुपये ऐसे करे अप्लाई 1. अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.lkounivadm.samarth.edu.in पर जाकर लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (LURN) लिंक के जरिये नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। 2.अभ्यर्थियों के ईमेल पर ओटीपी भेजा जाएगा। 3.रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी और 100 रुपए शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। 4.भुगतान के बाद LURN नंबर जेनरेट होगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के बाद की प्रक्रिया LU की साइट पर लर्न पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के UG पाठ्यक्रम के अनुसार अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें प्रोग्राम का चयन, शैक्षणिक विवरण भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना शामिल है। 10 अप्रैल से KKC में दाखिले का आगाज इसके अलावा लखनऊ के सबसे बड़े एडेड कॉलेज, श्री जय नारायण पीजी डिग्री कॉलेज (KKC) में भी 4 हजार से ज्यादा सीट पर दाखिले की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। यहां भी सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। ये हैं सीट डिटेल KKC के प्रवक्ता प्रो. विजय राज ने बताया कि बीए की 1080, बीकॉम की 1080, बीएससी की 1160, एलएलबी की 320, बीकॉम ऑनर्स की 600, बीबीए में आईबी के 60 सीट, एमकॉम की 60, एप्लायड इकनॉमिक्स की 60, एमएससी फिजिक्स की 30 सीटें हैं। एमएससी केमिस्ट्री की 30, एमएससी बॉटनी की 50, एमए अंग्रेजी की 50, एमए समाजशास्त्र की 50, एमए हिंदी की 60 और बीपी एड् में 50 सीटें हैं। इसके अलाव सेल्फ फाइनेंस सीटें भी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 10 जिलों में लू चलेगी, अलर्ट रहिए:बाघ के लिए कूलर लगाए, कीचड़ में लोट रहा भालू; अब रातों में भीषण गर्मी पड़ेगी
    Next Article
    कन्नौज में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू:डीएम ने डडौना गांव में किसानों से किया संवाद, मुआवजे पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment