Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विकास प्राधिकरण में ब्याज दर घटाई:अटल नगर के फ्लैट में 2% ब्याज की छूट , 10 वर्ष की 120 किश्तों में करना होगा भुगतान

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अपनी अफोर्डेबल हाउसिंग योजना “अटल नगर” को और अधिक बजट फ्रेंडली बनाते हुए आम लोगों को बड़ी राहत दी है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जनसामान्य की मांग पर नई छूट व्यवस्था लागू करने की घोषणा की, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। राहत पहुंचाने के लिए बजाय दरों में 2 % कमी की गई है। 9% से घट कर 7% हो गया है। 17 मई तक होगा रजिस्ट्रेशन देवपुर पारा स्थित अटल नगर योजना में 12 से 19 मंजिला 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट बनाए गए हैं। इन फ्लैटों का आकार 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर तक है, जिनकी शुरुआती कीमत करीब 9.83 लाख रुपये रखी गई है। अधिकांश फ्लैटों का आवंटन पहले ही लॉटरी के जरिए किया जा चुका है। शेष 630 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से 17 मई 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, जिसमें 1 बीएचके के 539 और 2 बीएचके के 91 फ्लैट शामिल हैं। 10 साल तक जमा होगी किश्त नई व्यवस्था के तहत अब आवंटियों को फ्लैट की कीमत 7 वर्ष की बजाय 10 वर्ष (120 किश्तों) में चुकाने की सुविधा मिलेगी। साथ ही ब्याज दर में भी 2 प्रतिशत की राहत दी गई है, जिससे यह 9 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत वार्षिक कर दी गई है। इस बदलाव से 1 बीएचके फ्लैट की मासिक किश्त लगभग 15,000 रुपये से घटकर करीब 10,767 रुपये रह जाएगी, यानी हर महीने लगभग 4,000 रुपये की बचत होगी। ये सुविधाएं मिलेगी एलडीए के अनुसार, योजना में स्वच्छ जल आपूर्ति, बिजली, लिफ्ट, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ग्रीन एरिया और बच्चों के खेलने के लिए प्ले ग्राउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। पंजीकरण शुल्क 1 बीएचके के लिए 55,658 रुपये और 2 बीएचके के लिए 1,00,852 रुपये निर्धारित किया गया है, जो आवंटन न होने पर वापस कर दिया जाएगा। एलडीए अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 15 दिनों में 2,108 लोगों ने रजिस्ट्रेशन बुकलेट खरीदी है, जिनमें से 642 लोगों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण भी करा लिया है। नई छूट व्यवस्था से मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर खरीदना और अधिक आसान हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहाबाद में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:महिला ने दंपति समेत चार बच्चों पर मुकदमा दर्ज कराया
    Next Article
    बागपत आयुष्मान योजना में प्रदेश में नंबर-1:लाखों लोगों को मिला लाभ, स्वास्थ्य सुरक्षा में अग्रणी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment