Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी पहुंचे हजरतगंज मेट्रो स्टेशन:यात्रियों को दिया सफलता का मंत्र, टीम और मेट्रो की साझेदारी के 4 साल पूरे

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को LSG के खिलाड़ियों का लगा जमावड़ा। मौका था मेट्रो और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की साझीदारी के चार साल पूरे होने पर खास कार्यक्रम मीट एंड ग्रीट का। LSG के सलाहकार केन विलियम्सन, बल्लेबाज मुकुल चौधरी, ऑल-राउंडर अर्जुन तेंदुलकर और बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ मेट्रो स्टेशन पहुंचे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इन खिलाड़ियों का का स्वागत किया। यात्रियों के लिए सेल्फी प्रतियोगिता हुई मेट्रो में चलने वाले यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा 'सेल्फी कॉन्टेस्ट' आयोजित की गई थी, जिसके विजेताओं को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिला। विजेताओं ने खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें LSG टीम की आधिकारिक टी-शर्ट भी भेंट की गई। इसे पाकर क्रिकेट प्रेमी काफी खुश नजर आए। सवाल-जवाब सत्र में उभरते खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर उभरते हुए क्रिकेटरों के लिए एक विशेष प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया। युवा खिलाड़ियों ने केन विलियम्सन और मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर और एम. सिद्धार्थ से खेल की तकनीक, मानसिक मजबूती और अनुशासन को लेकर कई सवाल पूछे। खिलाड़ियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए इन नन्हे क्रिकेटरों को भविष्य के लिए 'सफलता के मंत्र' दिए, जिससे युवाओं का उत्साह दोगुना हो गया। मेट्रो स्टेशन की LSG खिलाड़ियों ने की तारीफ मेट्रो भ्रमण के दौरान खिलाड़ियों ने स्टेशनों की दीवारों पर बनी स्थानीय संस्कृति को दर्शाती कलाकृतियों की जमकर तारीफ की। टीम ने लखनऊ मेट्रो की स्वच्छता को भी सराहा। प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि यह लखनऊ मेट्रो और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच साझीदारी का लगातार चौथा साल है। यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ मेट्रो इस बार भी मैचों के दौरान रात 12:30 बजे तक सेवाएं दे रहा है। इसके अलावा इकाना स्टेडियम तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बस के जरिए 'लास्ट माइल कनेक्टिविटी' की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। सुशील कुमार ने कहा कि यह साझीदारी हर साल और मजबूत हो रही है, जिससे शहर के लोगों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में 'जश्न-ए-वारिस पाक' का 32वां आयोजन:सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश, मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस शमीम अहमद भी हुए शामिल
    Next Article
    सहारनपुर में देवबंदी उलेमा का 'एक्स मुस्लिम' पर बयान:सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद कारी इसहाक बोले- ऐसे लोगों के नेटवर्क की जांच हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment