Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ समेत 3 जिलों में बूंदाबांदी, 15 में बादल छाए:34 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, 60 की रफ्तार से आंधी चलेगी

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। नोएडा, आगरा समेत 15 जिलों में बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने 34 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं 60 किमी. की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हो रही बारिश और ओले से सोमवार को राहत मिली। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच धूप रही। हालांकि, पछुआ हवाओं से तापमान में 4-5°C की गिरावट आई। इससे सुबह-सुबह हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। पिछले 4 दिन की बात करें तो वाराणसी-कानपुर समेत 43 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, कानपुर, संभल और जालौन समेत 10 शहरों में ओले गिरे। आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। ओले भी गिरेंगे। हवा की रफ्तार 60 किमी. तक पहुंचेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी। कल यानी 8 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 9 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम की तस्वीरें देखिए- शहरों का हाल जानिए- आंधी-बारिश से किन जिलों में कितनी मौतें, जानिए पिछले 4 दिन में आंधी-बारिश और बिजली से कानपुर में 4 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा सीतापुर में 3, वाराणसी, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर और ललितपुर में 2-2 लोगों की जान गई। योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर अलर्ट पर रहें सीएम योगी ने कहा है कि बारिश से किसानों को जो नुकसान हो रहा है, उसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी डीएम से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा- सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। सुनिश्चित करें कि आपदा का असर किसानों पर कम से कम पड़े। अगर कहीं जान-माल या पशुओं का नुकसान हुआ है, या कोई घायल हुआ है, तो 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिलाया जाए। ------------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुला राशि
    Next Article
    अजगर करे न चाकरी...कहावत कहने वाले संत की कहानी:खत्री परिवार में जन्म, व्यापार नहीं भक्तिमार्ग चुना; मथुरा में मनाई जा रही 452वीं जयंती समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment