Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से हज यात्रियों की रवानगी शुरू:पूरे प्रदेश से 17065 हज यात्री होंगे रवाना , 2 तक जाएंगी फ्लाइट्स

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से हज यात्रा के लिए हाजियों की रवानगी शुरू हो गई है । सरोजिनी नगर स्थित मोहम्मद अली मियां हज कमेटी ऑफ इंडिया से रवानगी हो रही है। हाजियों का पहला जत्था आज उड़ान भरेगा जिसमें 427 हाजी शामिल है। हज यात्रियों को झंडा दिखाने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और राज्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद पहुंचे। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार का प्रयास रहता है कि हाजियों को बेहतर सुविधा मिले। इस साल गर्मी के कारण लखनऊ हज हाउस से लेकर मक्का-मदीना तक स्वास्थ्य व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया है। हज की तैयारी के सिलसिले में उत्तर प्रदेश हज कमेटी का डेलिगेशन सऊदी अरब भी गया था और वहां तमाम सुविधाओं की जांच करके आया है। हाजियों के साथ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी रहेंगे। समस्या होने पर तुरंत उनका इलाज किया जाएगा। हज सुविधा ऐप से मिलेगा लाभ दानिश आजाद ने कहा हाजियों को गाइड करने के लिए हज सुविधा ऐप (Haj Suvidha App) है। इसमें SOS बटन है। इसका प्रयोग स्वास्थ्य सुविधा और इमरजेंसी के लिए किया जा सकता है। वीडियो या ऑडियो के माध्यम से बीमारी की जानकारी दी जा सकेगी। इसे ट्रैक कर मेडिकल टीम उपचार के लिए पहुंच जाएगी। 684 हाजी लखनऊ से जाएंगे पूरे उत्तर प्रदेश से 17065 हज यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। लखनऊ से जाने वाले यात्रियों की संख्या 684 है। 22 अप्रैल से लेकर 2 मई तक लखनऊ से हज यात्रियों की रवानगी शुरू: पूरे प्रदेश से 17065 हज यात्री होंगे रवाना , 2 तक जाएंगी फ्लाइट्स में तक फ्लाइट रवाना होगी जिसमें कुल 14 फ्लाइट शामिल है। यह सभी जहाज अलग-अलग समय पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगे। इस वर्ष प्रति हज यात्री को 3 लाख 69 रकम अदा करना पड़ रहा है जिसमें कुर्बानी भी शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 3 लाख की लूट की सूचना झूठी निकली:बाइक टक्कर के बाद विवाद, बैंक मित्र ने दी थी गलत जानकारी
    Next Article
    हत्यारा पिता फफकते हुए बोला, बेटियां जान थी मेरी...:चापड़ से गला नहीं काट सकता था, इसलिए खरीदा था हथौड़ा... आंख बंद कर किए वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment