Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 3 लाख की लूट की सूचना झूठी निकली:बाइक टक्कर के बाद विवाद, बैंक मित्र ने दी थी गलत जानकारी

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में तीन लाख रुपये की लूट की सूचना पुलिस जांच में झूठी पाई गई है। पुलिस ने खुलासा किया है कि यह मामला बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद और मारपीट का था, जिसे लूट की घटना बताकर डायल 112 पर गलत सूचना दी गई थी। पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को शाम लगभग आठ बजे डायल 112 पर एक सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें बताया गया था कि थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के मानपुर से दललेनगर के बीच पानी की टंकी के पास बाइक सवार एक युवक से तीन अज्ञात लोगों ने तीन लाख रुपये लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही, उच्चाधिकारी और थाना प्रभारी बेहटा गोकुल पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित के रूप में सामने आए चंद्रभूषण त्रिवेदी पुत्र महेशचंद्र त्रिवेदी, निवासी ग्राम शिरोमणि नगर, थाना बेहटा गोकुल, एक बैंक मित्र के रूप में कार्यरत हैं। चंद्रभूषण मानपुर पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर पैदल चल रहे तीन युवकों से हो गई, जिससे एक युवक घायल हो गया। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक को देखकर चंद्रभूषण ने खुद को बचाने के लिए डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहन जांच-पड़ताल की, जिसमें लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर, सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में लूट की बात कही गई थी, लेकिन विस्तृत जांच में यह मामला बाइक टक्कर और मारपीट का निकला। पुलिस ने सूचित किया है कि घटना की आगे की जांच जारी है और झूठी सूचना देने के मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 315 लोगों के ब्लड में क्रोमियम बढ़ा:NGT निर्देश पर जांच में 18 में मरकरी भी सामान्य से अधिक
    Next Article
    लखनऊ से हज यात्रियों की रवानगी शुरू:पूरे प्रदेश से 17065 हज यात्री होंगे रवाना , 2 तक जाएंगी फ्लाइट्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment