Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ पहुंचे पूर्व इसरो प्रमुख:छात्रों को किया मोटिवेट, अंतरिक्ष तकनीक और नवाचार के बारे में बताया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. एएस किरण कुमार पहुंचे। उन्होंने छात्रों को मोटिवेट करते हुए स्पेस साइंस और नवाचारों के बारे में बताया है। छात्रों ने विभिन्न प्रश्नों को भी पूछा। छात्रों ने स्पेस सांइस के क्षेत्र में कैरियर बनाने को लेकर भी जानकारी ली। पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. एएस किरण कुमार ने छात्रों को मोटिवेट करते हुए विज्ञान, तकनीक और देश सेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चों में आगे बढ़ने का काफी उत्साह है। उनके अंदर क्षमता भी है। बस उन्हें सही मार्गदर्शन मिलता रहे। भारत आज के जमाने में टेक्नोलॉजी के हिसाब से निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गगनयान के मामले में अगले आने वाले 2 साल में हमारे हिंदुस्तानियों को बाहर ले जाकर के पृथ्वी का भ्रमण कराने की योजना पर भी काम चल रहा। विज्ञान और अध्यात्म अलग नहीं है। विज्ञान और अध्यात्म अपने आप को ढूंढने का प्रयत्न है। विफलता से भी हम सीख कर आगे बढ़ते हैं। उनका कहना है कि इसरो की स्थापना के बाद से अब तक बहुत बड़े पैमाने पर परिवर्तन हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI और इंजीनियरिंग पर 6 दिनों का खास प्रोग्राम शुरू:31 से ज्यादा यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स ने लिया हिस्सा, DDU में 25 मार्च तक होगा आयोजन
    Next Article
    लखनऊ में 18mm बारिश, ओले गिरे:पारा 10 डिग्री से ज्यादा गिरा, दिन-रात के तापमान में मात्र 3.2 डिग्री का अंतर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment