Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण:गोशाला व सीएम ग्रिड कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही मिलने नाराजगी जताई

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सोमवार को जोन 7 स्थित मनोरथ गोशाला का निरीक्षण किया। वहां संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्हें कुछ कार्यों की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। काम में तेजी लाने के निर्देश नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गोशाला से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा, नगर अभियंता संजय पाण्डेय, जूनियर इंजीनियर (जेई) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नगर आयुक्त को कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की जानकारी दी। सीएम ग्रिड परियोजना की समीक्षा इसके बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोन 4 स्थित विभूति खंड में चल रहे सीएम ग्रिड फेस 2 के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समय सीमा की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टांसपोर्टर की हत्या या एक्सीडेंट, दूसरा CCTV आया सामने:परिजनों का हत्या आरोप, GST अधिकारी से चल रहा था विवाद
    Next Article
    ​3 महीने तक चला जिंदगी का संघर्ष,अब मुस्कुरा रही है'वेदा':जूही में लावारिस मिली बच्ची को SNCU स्टाफ ने दी नई जिंदगी; अब जाएगी पालना गृह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment