Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ मुस्लिम धर्म पहुंचे मेदांता अस्पताल:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की दुआ किया

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मेदांता अस्पताल में भर्ती है । लगातार लोग मिलने पहुंच रहे हैं।शिया और सुन्नी मुस्लिम धर्म गुरु मिलने पहुंचे। इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली , ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने मुलाकात की। 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर हो रहे कार्यक्रम में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अजय राय की स्वास्थ्य को लेकर पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने ट्वीट किया । प्रदेश के विभिन्न दलों के नेताओं ने परिवार वालों से फोन पे बात करके हाल जाना। 4 दिन गुजरने के बाद अजय राय की स्थिति डाक्टरों के द्वारा सामान्य बताया जा रहा है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अजय के अस्वस्थ होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनसे मुलाकात करके स्वास्थ्य जाना। ये हम सब की सामाजिक जिम्मेदारी है की बीमारों का हाल जाने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि लोगों की स्वास्थ्य की जानकारी लेना और मुश्किल वक्त में एक दूसरे के लिए खड़े होना यह हमारी तहजीब और संस्कृति का हिस्सा है। समाज के दूसरे लोगों को भी हम यही संदेश देना चाहते हैं कि आपके पड़ोस में अगर कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसका हल जाने जरूर पहुंचे लोगों की मदद धर्म हो जाती से ऊपर उठकर करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कलेक्ट्रेट कार्यों में तेजी लाने के निर्देश:जिलाधिकारी ने लंबित मामलों पर सख्ती बरतने को कहा
    Next Article
    IPL- लखनऊ ने 229 रन का टारगेट दिया:मुंबई ने 4 ओवर में 44 रन बनाए, रोहित-रिकेल्टन क्रीज पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment