Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- लखनऊ ने 229 रन का टारगेट दिया:मुंबई ने 4 ओवर में 44 रन बनाए, रोहित-रिकेल्टन क्रीज पर

    19 hours ago

    2

    0

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) को 229 रन का टारगेट दिया है। वानखेड़े में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 4 ओवर में बिना नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। रायन रिकेल्टन और इम्पैक्ट प्लेयर रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरबोर्ड निकोलस पूरन ने फिफ्टी लगाई निकोलस पूरन ने एक चौका और 8 छक्कों के सहारे 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने ओपनर मिचेल मार्श के साथ 35 बॉल पर 94 रन की साझेदारी की। मार्श 44 रन बनाकर आउट हुए। ऐडन मार्करम ने नाबाद 31 और हिम्मत सिंह ने नाबाद 40 रन बनाए। कॉर्बिन बॉश को 2 विकेट मिले। अल्लाह गजनफर, विल जैक्स और रघु शर्मा को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार। लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट ऑप्शंस: आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जार्ज लिंडे और दिग्वेश राठी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ मुस्लिम धर्म पहुंचे मेदांता अस्पताल:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की दुआ किया
    Next Article
    VIDEO: नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी शुभेंदु अधिकारी की बंपर जीत, ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment