Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में UPI से 9 लाख रुपए पार किए:रिटायर्ड महिला डॉक्टर के 3 बैंक खातों से रकम साफ, OTP भी नहीं आया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इन्द्रानगर इलाके में रहने वाली एक रिटायर्ड डॉक्टर के तीन अलग-अलग बैंक खातों से करीब 9 लाख रुपए पार कर दिए गए। पीड़िता का आरोप है कि वो UPI इस्तेमाल नहीं करतीं और न ही किसी तरह का OTP या बैंक मैसेज उनके मोबाइल पर आया। पीड़िता डॉ. राधारानी गुप्ता (सेवानिवृत्त) 6 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक, इंदिरानगर शाखा पहुंचीं। यहां उन्हें पता चला कि पेंशन तो आ चुकी है, लेकिन खाते में सिर्फ 470 रुपए बचे हैं। जांच में सामने आया कि 24 मार्च से 5 अप्रैल के बीच करीब 6.5 लाख रुपये UPI के जरिए निकाल लिए गए। दो और बैंकों से भी 2.5 लाख उड़ाए अगले दिन जब उन्होंने ICICI बैंक, इंदिरानगर और इंडियन ओवरसीज बैंक, गोलागंज स्थित खातों की जानकारी ली, तो वहां से भी करीब 2.5 लाख रुपये निकलने का खुलासा हुआ। इस तरह कुल ठगी करीब 9 लाख रुपये की हो गई। न OTP, न अलर्ट… कैसे हुआ ट्रांजेक्शन? पीड़िता का कहना है कि उन्होंने कभी UPI का इस्तेमाल नहीं किया। उनके मोबाइल पर न तो कोई OTP आया और न ही ट्रांजेक्शन से जुड़ा कोई मैसेज। ऐसे में बैंकिंग सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने तीनों बैंकों के ब्रांच मैनेजर को लिखित शिकायत दी है। साथ ही इन्द्रानगर थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद के उपनिरीक्षक की बरेली में मौत:सरकारी कार्य के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे, बरेली स्टेशन पर अचानक सीने में हुआ तेज दर्द
    Next Article
    लखनऊ में बीएड छात्रा से दरिंदगी की कोशिश:फ्लैट में बुलाकर छेड़छाड़ की, विरोध करने पर पीटा; जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment