Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बीएड छात्रा से दरिंदगी की कोशिश:फ्लैट में बुलाकर छेड़छाड़ की, विरोध करने पर पीटा; जान से मारने की धमकी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में बीएड फाइनल की एक छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली है। वह यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अप्रैल को वैभव दुबे ने उसे ओपन माइंड पब्लिक स्कूल के पास स्थित निर्वाणा हाउस के फ्लैट पर बुलाया। फ्लैट में पहले से मौजूद थे तीन युवक पीड़िता के मुताबिक, वहां पहुंचने पर पियांशु मिश्रा, अंकित उपाध्याय और कुंदन पहले से मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसका हाथ-पैर पकड़ लिया। इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर सभी ने मिलकर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह भागकर बचाई जान पीड़िता के अनुसार, वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर वहां से भागी और अपने कमरे तक पहुंचकर जान बचाई। बीबीडी थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में UPI से 9 लाख रुपए पार किए:रिटायर्ड महिला डॉक्टर के 3 बैंक खातों से रकम साफ, OTP भी नहीं आया
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:कानपुर देहात में मजनू शाह मजार के पास हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment