Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में धमाके के साथ रेस्टोरेंट में लगी आग:AC का कंप्रेसर फटा, 10 फीट ऊंची लपटें उठीं; पेट्रोल पंप में अवैध रूप से चल रहा था

    14 hours ago

    1

    0

    खुर्रम नगर पेट्रोल पंप परिसर में संचालित पंजाबी फ्लेवर्ड फूड हब रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब 10 फीट ऊपर तक उठीं। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने के बाद लगी। देखते ही देखते लपटों ने रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से फूड हब में रखा सामान जलकर नुकसान होने की बात सामने आई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर एसी कंप्रेसर फटने को आग की वजह माना जा रहा है। रेस्टोरेंट पेट्रोल पंप परिसर में अवैध रूप से चल रहा था। देखिए 3 तस्वीरें… ------------------- यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में डीआईओएस कार्यालय का लेखाकार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी-करप्शन टीम ने 25 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ दबोचा
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दूसरा गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment