Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दरोगा का सुसाइड, लिखा-अब जीना नहीं चाहता:उम्र 34 साल; शादी से गर्लफ्रेंड ने किया था इनकार, मां बोली- परेशान करती थी

    10 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में 34 साल के दरोगा ने सुसाइड कर लिया। उनका शव किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला। ASI सत्येंद्र वर्मा, पुलिस मुख्यालय पर तैनात थे। पुलिस को मिले चार पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा- अब जीने की इच्छा खत्म हो गई है। शुक्रवार का यह मामला सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ का है। दरोगा मूलरूप से फतेहपुर के तामेश्वर नगर के रहने वाले थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि दरोगा की डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर युवती से मुलाकात हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया था। वजह थी कि उसके पिता-भाई रिश्ते के खिलाफ थे। इसके बाद से दरोगा तनाव में थे। मां ने गर्लफ्रेंड पर पैसों के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस परिजन के आरोपों की भी जांच कर रही है। तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… ASI सत्येंद्र वर्मा, 2023 में एएसआई (एम) के पद पर भर्ती हुए थे। लखनऊ पुलिस मुख्यालय में उनकी तैनाती 25 मार्च, 2024 को पासिंग आउट परेड के बाद की गई थी। लखनऊ के अहिमामऊ में किराए के कमरे में रहते थे। मां सुखरानी के अनुसार, सतेंद्र के पिता की मौत 2011 में हो चुकी थी। वे राजस्व विभाग में कानूनगो पद से रिटायर हुए थे। तीन बहनें संध्या, मधु और नेहा वर्मा हैं। सत्येंद्र तीसरे नंबर पर थे। वह घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। दो दिन से मां के कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे दरोगा के चचेरे भाई देवेंद्र वर्मा ने बताया- नौकरी के साथ-साथ वह सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दो दिन से मां कॉल कर रही थी, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर परिजन परेशान हुए तो मुझे बताया। शुक्रवार को मैं भाई के कमरे पर पहुंचा, तो कमरा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका में मैंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे से लटक रहा था। सुसाइड नोट में लिखा- मेरी आत्महत्या का कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं पुलिस को एएसआई सत्येंद्र वर्मा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा कि इस लेटर में आत्महत्या के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में थे। उन्होंने सबसे माफी भी मांगी है। बताया कि वह 2014 में भी काफी परेशान थे, जिसकी जानकारी परिजन को है। उस समय उन्होंने आत्महत्या के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन अब जीने की इच्छा खत्म हो गई है। मां का आरोप- एक लड़की मांगती थी पैसे हालांकि, दरोगा की मां सुखरानी देवी ने एक इंस्टाग्राम फ्रेंड पर ब्लैकमेल कर पैसा लेने का आरोप लगाया है। मां के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले सतेंद्र की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के पिता और भाई के विरोध के कारण रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती ने सतेंद्र से पैसों की मांग शुरू कर दी थी और उसके परिजन सतेंद्र को जान से मारने की धमकी भी देते थे। कांग्रेस ने आत्महत्या पर सरकार को घेरा कांग्रेस ने दरोगा की मौत पर सवाल उठाए हैं। यूपी कांग्रेस के एक्स हैंडल पर लिखा है- 'सिस्टम की घुटन या सुसाइड? खाकी के रक्षक ही अब असुरक्षित। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में 34 वर्षीय दरोगा सत्येंद्र वर्मा की सुसाइड की खबर विचलित करने वाली है। भाजपा राज में पुलिस विभाग केवल 'वर्क प्रेशर' और 'मानसिक तनाव' का केंद्र बन गया है। जब कानून के रखवाले ही सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे और आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का दावा खोखता है। प्रदेश में पुलिसकर्मियों की काउंसिलिंग और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के बजाय सरकार केवत इवेंटबाजी में व्यस्त है। आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?' आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने कहा- मृतक की मां की तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुसाइड नोट और कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है। ……… ये खबर भी पढ़ें… 'फिक्शन बुक्स पढ़कर हासिल किए 99.75% मार्क्स':लखनऊ की ISC टॉपर बेटियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी CISCE के रिजल्ट्स में लखनऊ के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बारहवीं (ISC) के नतीजों में 99.75% स्कोर करने वाले टॉप 6 में से 5 स्थान बेटियों ने हासिल किए हैं। इनमें CMS की ओहसीन अग्रवाल, छवि मिश्रा, संस्कृति चंदेल और जैनब फातिमा शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय ICU में, मोदी के बाद राहुल का पोस्ट:लिखा- परेशान हूं; भाजपा में जाने की अटकलों को कांग्रेस ने खारिज किया
    Next Article
    करंट से 11वीं के छात्र और युवक की मौत:बरेली में घर की बिजली में उतरा 11000V का करंट, बचाने गई मां की हालत नाजुक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment