Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय ICU में, मोदी के बाद राहुल का पोस्ट:लिखा- परेशान हूं; भाजपा में जाने की अटकलों को कांग्रेस ने खारिज किया

    8 hours ago

    2

    0

    यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अजय राय को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। घर जाते वक्त कार में ही बेहोश हो गए थे। पीएम मोदी ने शुक्रवार रात 11.54 बजे 'X' परे पोस्ट कर अजय राय के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा- 'यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' इसके करीब 11 घंटे के बाद शनिवार सुबह 11.13 बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया। लिखा- 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय कर तबीयत बिगड़ने के समाचार से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन सेवा में सक्रिय हों।' राहुल से पहले प्रधानमंत्री के पोस्ट पर सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही थीं कि अजय राय भाजपा जॉइन कर सकते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र ने अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा- भाजपा बीमारी के समय भी राजनीति का मौका तलाशती है। अजय राय कल भी भाजपा से लड़ रहे थे, आज भी लड़ रहे और आने वाले समय में भी लड़ेंगे। जो लोग पीएम के पोस्ट पर अजय राय के भाजपा में जाने के कयास लगा रहे हैं, उन्हें इलाज की जरूरत है। प्रदेश ऑफिस में सीने में दर्द उठा, घर जाते वक्त बेहोश हुए लखनऊ में कांग्रेस ने शुक्रवार को श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शिक्षक और डॉक्टरों का सम्मेलन किया। इसमें दिल्ली से अविनाश पांडेय और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। अजय राय यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय को कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट ड्रॉप करने गए थे। उसके बाद माल एवेन्यू स्थित पार्टी ऑफिस में वापस आए। यहां पर दूसरा कार्यक्रम चल रहा था, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द हुआ। इस पर अजय राय ने साथियों से कहा कि उन्हें घबराहट हो रही है। घर ले चलो। अजय राय को तेलीबाग स्थित उनके अपार्टमेंट में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत और बिगड़ गई। तुरंत उनको मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। हार्ट अटैक की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया मेदांता लखनऊ के निदेशक डॉ.राकेश कपूर ने बताया- सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद अजय राय को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। एक्सपर्ट डॉक्टर की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। अजय राय का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। हार्ट अटैक की आशंका के चलते ट्रॉप-टी और ट्रॉप-आई की जांच भी कराई गई, जो नॉर्मल आई। स्ट्रोक चेक करने के लिए ब्रेन का सीटी स्कैन भी कराया गया। फिलहाल कोई खतरे की बात नहीं हैं। पीएम के ट्वीट के 11 घंटे बाद राहुल का ट्वीट; देखिए क्या लिखा ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें योगी बोले- श्रमिकों को 5 लाख का बीमा मिलेगा: मजदूर दिवस पर कहा- जो काम का दाम नहीं देगा, उसका काम तमाम होगा यूपी में 15 लाख श्रमिकों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। शुक्रवार को सीएम योगी ने लखनऊ में मजदूर दिवस पर इसका ऐलान किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुर्की ने बनाया दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन, VIP लोगों के लिए खतरा
    Next Article
    लखनऊ में दरोगा का सुसाइड, लिखा-अब जीना नहीं चाहता:उम्र 34 साल; शादी से गर्लफ्रेंड ने किया था इनकार, मां बोली- परेशान करती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment