Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU कैंपस में सम सेमेस्टर के एग्जाम शुरु:कैंपस में 19 डिपार्टमेंट बने सेंटर, सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश

    1 hour ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कैंपस की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से एक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो शाम बजे तक हुई। पहले दिन की परीक्षा में एग्जाम सेंटर में सघन तलाशी के बाद छात्र छात्राओं को प्रवेश मिला। सभी के बैग रुम के बाहर जमा करा लिए गए। कैंपस में बने 19 एग्जाम सेंटर इस एग्जाम के लिए कैंपस के 19 डिपार्टमेंट्स को एग्जाम सेंटर बनाया गया है। एग्जाम प्रभारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में द्वितीय सेमेस्टर के 6057, चौथे सेमेस्टर के 4510, छटे सेमेस्टर के 2709, आठवें सेमेस्टर के 659, और दसवें सेमेस्टर के 58 छात्र -छात्राएं शामिल होगें। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दूसरे विभाग के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरों से सख्त निगरानी की जा रही है। परीक्षा के दौरान दोनों शिफ्टों में डीन एकेडमिक्स, परीक्षा प्रभारी और वरिष्ठ प्रोफेसरों की टीम बनायी गयी हो जो समय-समय पर सभी परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण भी करेगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, एअर बड, एअर फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री प्रतिबंधित रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा:युवक ने मौके पर तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    जौनपुर में हाई वोल्टेज तार से युवक की मौत:जर्जर तारों और लटकती हाई वोल्टेज लाइनों पर विभाग ने नहीं दिया ध्यान, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment