Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार:केमिकल से ब्राउन शुगर बनाकर बेचते थे, STF और महाराष्ट्र पुलिस ने दबोचा

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट के दो तस्करों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में चारबाग रेलवे स्टेशन के पास छिपे हुए थे। इसके पहले ही टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। महाराष्ट्र के मिरा-भाईंदर, वसई के थाना नायगांव से सहायक पुलिस निरीक्षक यशपाल सूर्यवंशी अपनी टीम के साथ सोमवार को लखनऊ एसटीएफ मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट में वांछित ड्रग तस्कर भावेश चौहान और शोएब अशरफ के लखनऊ में छिपे होने की सूचना दी और गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा। इस पर डीएसपी एसटीएफ धर्मेश कुमार शाही ने टीम गठित की। एसटीएफ टीम लखनऊ में संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। तभी सूचना मिली कि दोनों आरोपी चारबाग रेलवे स्टेशन के टैम्पो स्टैंड के पास मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं। 4-5 साल से रैकेट से जुड़े थे सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। गिरोह बाजार में उपलब्ध केमिकल से ब्राउन शुगर तैयार कर सप्लाई करता था। आरोपी पिछले 4-5 साल से इस धंधे में एक्टिव थे। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी 2026 को वसई-विरार मिरा-भाईंदर क्षेत्र में माल पकड़े जाने के बाद वे मुंबई से फरार हो गए थे। लखनऊ के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने बैठक की:ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बदलाव करने के निर्देश दिए
    Next Article
    कौशांबी में महिला सुरक्षा जागरूकता के लिए स्कूटी रैली:एसपी ऑफिस से हुई शुरुआत, एएसपी ने दिखाई हरी झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment