Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शहीद पथ पर ट्रक में घुसा लोडर:ड्राइवर केबिन में फंसा, काटकर निकालना पड़ा; रेस्क्यू कर रही क्रेन को बस ने टक्कर मारी

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में शहीद पथ पर ट्रक में पीछे से एक लोडर घुस गया। इस दौरान लोडर का केबिन पिचकने से उसमें ड्राइवर फंस गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने केबिन को ड्रिल मशीन से काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। ड्राइवर को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। ट्रक को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई। क्रेन गिट्टी लदे ट्रक को सड़क से हटा ही रही थी कि उसके पीछे से एक बस टकरा गई। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाई घटना पेनेशिया हॉस्पिटल के पास रात करीब 2:15 बजे हुई। गिट्टी से लदा लोडर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को केबिन में फंसा देखा। तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोडर के अगले हिस्से को काटा गया, जिसके बाद ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका। बस्ती का रहने वाला है ड्राइवर घायल ड्राइवर की पहचान बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी विकास (24) पुत्र जीत बहादुर के रूप में हुई है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद उसके साथी रवि विश्वनाथ ने भी मदद की। घायल को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया। हादसे के बाद यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्रेन बुलाकर गिट्टी से भरे लोडर (UP58 AT 2036) को हटवाया। वजन के चलते वाहन को सीधे हटाना संभव नहीं था, इसलिए क्रेन से उठाकर सरयू अपार्टमेंट के सामने पार्किंग क्षेत्र में खड़ा कराया गया। इसी दौरान एक और घटना हुई। लोडर हटाने के दौरान क्रेन को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हालांकि, इस टक्कर में कोई जनहानि या गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में हीट वेव का खतरा बढ़ा:जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की, दोपहर में बाहर न निकलने की अपील
    Next Article
    सुल्तानपुर में लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार:43 बोटे बरामद, अयोध्या के रहने वाले है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment