Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में हीट वेव का खतरा बढ़ा:जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की, दोपहर में बाहर न निकलने की अपील

    22 hours ago

    1

    0

    रामपुर में बढ़ते तापमान और आगामी दिनों में संभावित हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जारी इस एडवाइजरी में मौसम विभाग के पूर्वानुमान का उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है, जिससे हीट वेव की स्थिति उत्पन्न होने की पूरी संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर शरीर को हाइड्रेटेड रखें। साथ ही, हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनने तथा सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें। घरों के अंदर तापमान नियंत्रित रखने के लिए खिड़कियों पर पर्दे या कूलिंग सामग्री लगाने का भी सुझाव दिया गया है। खानपान को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा गया है। अत्यधिक गर्मी में भारी और तैलीय भोजन से बचते हुए हल्का और संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई है। यदि किसी व्यक्ति में लू के लक्षण जैसे चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी या कमजोरी दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रावास में आग को लड़कियों ने 10 मिनट में बुझाया:फायर मॉकड्रिल बनी छात्राओं का हथियार, बड़ा हादसा होने से टला
    Next Article
    लखनऊ में शहीद पथ पर ट्रक में घुसा लोडर:ड्राइवर केबिन में फंसा, काटकर निकालना पड़ा; रेस्क्यू कर रही क्रेन को बस ने टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment