Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्या का सरकार पर हमला:बोले-प्रदेश में जंगल राज , दिनदहाड़े बेटियों की हो रही है हत्या

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता करके सरकार पर हमला बोला । प्रेस वार्ता के दौरान कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए । उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन के ऊपर पीड़ितों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करने का लगाया आरोप। स्वामी प्रसाद बोले कि हरदोई के मल्लावा मे युवती को फावड़े से काट दिया गया , ये है अपराध मुक्त प्रदेश की हालत। ‘पुलिस की लापरवाही से हुई घटना’ स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हरदोई की घटना पुलिस विभाग की नाकामी और लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने बताया कि मल्लावा थाने के इंस्पेक्टर और हरदोई एसपी ने संबंधित मामले में लापरवाही दिखाई जिसके बाद युवती को अपनी जान गवानी पड़ी। युवती लगातार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में एक निर्दोष बेटी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। महिला आरक्षण महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार में महिलाओं की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। महिलाओं के लिए बात करना और काम करना दोनों में जमीन आसमान का फर्क है। ‘पीड़ितों का साथ देने पर कार्रवाई’ स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने गए तो उनपर कार्रवाई की गई उन्हें जेल भेजा जा रहा है। यह दर्शाता है कि यूपी में कानून व्यवस्था कितनी लाचार है अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितों का समर्थन करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। अधिकतर जिलों में जंगल राज चल रहा है। योगी जी की पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंग रही। अपराधी अधिकतर विशेष जाति के हैं जिन पर कार्रवाई नहीं होती। हम पूछना चाहते हैं कि अब ऐसे अपराधियों पर बुल्डोजर कब चलेगा। ‘OBC और अल्पसंख्यक निशाने पर’ स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि OBC के साथ अल्पसंख्यक पर कार्रवाई तुरंत होती है। बाकी अगर कोई ऊंची जाति का हो तो उनके लिए कानून दूसरा है। उन्होंने कहा कि कौशांबी, देवरिया, कानपुर, हरदोई, गाज़ीपुर, में युवतियों की हत्या की गई है। हम इन जिलों के कप्तानों से और सरकार से पूछना चाहते हैं कि यहां क्या कार्रवाई हुई। किसी भी एक अपराधी पर कोई ऐसी कार्रवाई हुई है जो नजीर बने तो हमें बताया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में टेलीग्राम ठगी गिरोह का भंडाफोड़:पैसा दोगुना करने का लालच देकर करते थे ठगी, 6 गिरफ्तार
    Next Article
    शाहजहांपुर में 1075 लीटर अवैध शराब नष्ट की:59 मामलों में बरामद की गई थी, थाना परिसर के पीछे गड्ढा खोदकर डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment