Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सऊदी हुकूमत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन:इजराइली पीएम की तस्वीर पैरों से कुचली, जन्नतुल बकी के लिए खून से लिखा पत्र

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के शहीद स्मारक पर शिया मुस्लिमों ने सऊदी अरब हुकूमत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोग काले पोस्टरों पर अमेरिका और इजराइल प्रधानमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लिखकर पहुंचे। कुछ युवकों ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर पैरों तले कुचली। मौलाना यासूब अब्बास ने प्रदर्शनकारियों को लीड किया। इस प्रदर्शन में सऊदी अरब में मौजूद जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण के लिए सऊदी हुकूमत को खून से पत्र लिखा गया है। बता दें कि सऊदी में इमामों के रौजों और मजारों को ध्वस्त कर दिया गया था। अरबी कैलेंडर के हिसाब से हर साल आठ शव्वाल को सऊदी अरब में मौजूद जन्नतुल बकी के फिर से निर्माण के लिए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से प्रदर्शन किया जाता है। 5 तस्वीरें देखिए- 1925 में सऊदी हुकूमत ने कब्रों को ध्वस्त करवाया था ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि 100 साल पहले सऊदी अरब के शासक आले सऊद ने जन्नत-उल-बकी में मोहम्मद साहब के खानदान वालों और उनकी बेटी की कब्र को ध्वस्त करवा दिया था। ये बहुत अफसोस की बात है कि सऊदी हुकूमत जिस रसूल का कलमा पढ़ती है। उसकी बेटी की कब्र पर आज तक कोई साया नहीं है। उन्होंने कहा कि ये बड़े शर्म की बात है कि सऊदी शासक अपने आलीशान महलों में रह रहे हैं, लेकिन रसूल की बेटी की कब्र खुले आसमान के नीचे है। ‘सऊदी हुकूमत पर दबाव बनाए भारत सरकार’ मौलाना ने सऊदी अरब हुकूमत से मांग की कि या तो जन्नतुल बकी का निर्माण कराएं या शिया समुदाय को इजाजत दें। इसके बाद हम वहां जाकर मजोरों का पुनर्निर्माण करें। मौलाना ने प्रशासन को मेमोरेंडम सौंपकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि शिया समुदाय के आस्था को ध्यान में रखते हुए सऊदी हुकूमत से जन्नतुल बकी के निर्माण के लिए भारत सरकार दबाव बनाए। ‘हर साल इसी दिन खून से लिखते हैं पत्र’ मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि हर साल कब्रों के निर्माण के लिए भारत सरकार और सऊदी हुकूमत का ध्यान आकर्षित करने के लिए खून से पत्र लिखकर सऊदी दूतावास को भेजा जाता है, मगर खून से लिखे हुए पत्र का भी कोई असर नहीं होता है। मौलाना ने कहा कि सऊदी हुकूमत भले ही हमें नजर अंदाज करती रहे मगर जब तक जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण नहीं हो जाता है। हम यह विरोध प्रदर्शन और खून से खत लिखने का सिलसिला जारी रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यसभा में उठा निजी स्कूलों में फीस वृद्धि का मुद्दा:सांसद तेजवीर सिंह ने उठाई कार्यवाही की मांग, बोले- अभिभावकों का हो रहा शोषण
    Next Article
    पूर्व राष्ट्रपति ने मलवां का 5 किलो पेड़ा खरीदा:रामनाथ कोविंद को ठग्गू के लड्डू और सोहन पेड़ा पसंद आया, ट्रेड शो में स्टॉलों की तारीफ की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment