Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रेलवे टिकट की कालाबाजारी का रैकेट पकड़ा गया:मुंबई के दलालों का नेटवर्क ध्वस्त, 2 फर्जी पैसेंजर गिरफ्तार

    16 hours ago

    2

    0

    लखनऊ जंक्शन की जीआरपी क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। टीम ने मुंबई के टिकट दलालों से जुड़े दो युवकों को गाड़ी संख्या 20103 (एलटीटी-आजमगढ़ एक्सप्रेस) के कोच S-5 में दूसरे व्यक्ति के नाम के ई-टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल राफेहक खान (24 वर्ष) और मो. मकसूद (36 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों संतकबीर नगर के निवासी हैं। महंगे दाम पर टिकट बेचता था इनके पास बरक्कत आली और मकसूद अहमद के नाम से जारी ई-टिकट बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹2,269.05 है। टिकट सीट नंबर 15/16 के लिए था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि मुंबई का एक टिकट दलाल 60 दिन पहले रैंडम नामों से ओपनिंग टिकट बुक कर लेता है। समर सीजन में जब टिकट की मांग बढ़ जाती है, तो यात्री से संपर्क कर आधार कार्ड में नाम एडिट करके मिलते-जुलते नाम वाले यात्रियों को महंगे दामों पर टिकट बेच दिया जाता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज दोनों आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट ऐशबाग में रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है। आरपीएफ अब टिकट दलालों के पूरे नेटवर्क तक पहुंच बनाने और उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट केवल आधिकारिक माध्यमों से ही बुक करें। जीआरपी क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। टीम में जीआरपी क्राइम ब्रांच के मुख्य अधिकारी उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह यादव, सुनीत कुमार श्रीवास्तव, करुनेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल महेंद्रनाथ, कांस्टेबल हेमंत कुमार भारती सहित अन्य लोग शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नबीपुर चौराहे पर अवैध वसूली का आरोप:दुकानदारों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    शाहजहांपुर में 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख:अफसर बोले- बीड़ी से लगी आग, किसानों ने कहा- मौके पर नहीं आए, बिजली से आग लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment