Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पति की पिटाई से पत्नी की मौत:शराब नशे में पति को मारा था, 8 दिन इलाज के बाद तोड़ा था दम; 24 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मदेयगंज इलाके में पत्नी की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति मोनू रावत ने शराब के नशे में 19 अप्रैल को पत्नी को पीट दिया था। जिसके बाद उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई थी। भाई ने दर्ज करवाया था मुकदमा पुलिस के मुताबिक नया पुरवा निवासी सोनू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन राधा (27) के साथ उसके पति मोनू रावत ने मारपीट की थी। हमले में राधा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मदेयगंज थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस मंगलवार को वादी सोनू के साथ आरोपी के ठिकाने धोबी घाट बैरल नंबर-2, शिवनगर खदरा पहुंची। वहां काली शर्ट और काली जींस पहने खड़े युवक की पहचान वादी ने अपने बहनोई मोनू रावत के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण का लाइव प्रसारण:लोग व जनप्रतिनिधि बोले किसानों और व्यापारियों को होगा बड़ा फायदा, रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे
    Next Article
    डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत:सुल्तानपुर में पोल्ट्री फार्म संचालक ने डीजे ऑपरेटर पर दर्ज कराया FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment