Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पति को लड़की के साथ होटल में पकड़ा:कपड़ा पहनते देख पत्नी मारने दौड़ी, युवक ने लड़की को भगाया

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में महिला ने होटल में अपने पति को एक लड़की के साथ पकड़ा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद पति ने जब कमरा खोला, तो लड़की पकड़े पहन रही थी। ये देखते ही महिला आगबबूला हो गई। महिला उसे मारने दौड़ी, तो बीच में आकर पति ने उसे रोक लिया। इस बीच महिला, उसके पति और लड़की के बीच मारपीट भी हुई। महिला ने पति और उस लड़की को जमकर गाली भी दी। महिला ने घटना का वीडियो भी बनाया है। पति ने पत्नी और उसके परिजनों को पकड़ा और लड़की को कमरे से भगा दिया। इसके बाद खुद भी कमरा छोड़कर चला गया। महिला ने पति की शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी थाने में की है। 4 साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। घटना रविवार की सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के मेपल ट्री ओमैक्स मिनी होटल की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… बेटी होने के बाद पति का व्यवहार बदला महिला आलमबाग थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 5 फरवरी 2022 को उसकी लव मैरिज हुई थी। नवंबर 2025 में उनको एक बेटी हुई। बेटी के जन्म के बाद पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा। जिससे उसे पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का शक हुआ। वह इस बात का पता लगाने लगी। जैसे ही जानकारी मिली कि आज वह लड़की के साथ होटल पहुंचा है, वह भी कुछ महिलाओं और एक वकील के साथ पहुंच गई। काफी देर तक खटखटाने के बाद खुला दरवाजा महिला ने बताया कि होटल के एक कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाने के बाद खोला गया। कमरे के अंदर उसके पति के साथ एक लड़की मौजूद थी, जो जल्दबाजी में कपड़े पहन रही थी। उसे देखते ही पति आगबबूला हो गया और उसने लड़की के साथ मिलकर उसकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। दरवाजे में दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। धक्का-मुक्की में वह फर्श पर गिर गई। इसी दौरान वह लड़की उसके हाथ से सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गई। इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर जांच की जा रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बेटे को NEET का पेपर दिलाने आए पिता की मौत : पटरी पार करते समय ट्रेन से कटा, औरैया से लखनऊ आया था औरैया से बेटे को लखनऊ NEET का पेपर दिलाने आए पिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटा एग्जाम सेंटर के अंदर पेपर दे रहा था। एग्जाम शुरू होने के बाद पिता सेंटर से कुछ दूर ट्रेन की पटरी की तरफ चला गया। उधर से लौटते समय एक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल चुनाव पर मौलाना जर्जिश अंसारी के बयान पर बवाल:बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- ऐसा कहना भड़काऊ, कार्रवाई हो
    Next Article
    बदायूं में युवक को लोहे की चेन से पीटा, मौत:200 रुपए के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment