Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पशुबाड़े में फंदे से लटका मिला किशोर शव:घर न लौटने पर परिजन ढूंढते पहुंचे तो खुला राज

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित हैवतमऊ मवैया गांव में बुधवार देर रात 17 साल के किशोर का शव पशुबाड़े में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन जब तलाश करते हुए पशुबाड़े पहुंचे तो किशोर टीन शेड के एंगल से रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान दीपांशु के रूप में हुई है। उसके पिता सुरेंद्र पाल किसान हैं। परिवार में मां, एक बड़ा भाई और तीन बहनें हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी मौके पर जुट गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। दो साल पहले हाईस्कूल में हुआ था फेल बड़े भाई दीपक के मुताबिक, दीपांशु दो साल पहले हाईस्कूल में फेल हो गया था। इसके बाद वह घर पर रहकर मवेशियों की देखभाल और दूध बांटने का काम करता था। रोज की तरह निकला, देर रात तक नहीं लौटा परिजनों ने बताया कि दीपांशु बुधवार शाम रोज की तरह पशुओं को चारा देने और दूध बांटने के लिए निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार को चिंता हुई। रात करीब साढ़े 9 बजे जब परिजन पशुबाड़े पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    85 मीटर गहरी खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की जीप:मासूम समेत 2 की मौत, 19 लोग घायल, महराजगंज से तीर्थयात्री जा रहे थे स्वर्गद्वारी
    Next Article
    शादी के 15 दिन बाद डाटा ऑपरेटर ने आत्महत्या की:सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया, प्रेमिका सरकारी अस्पताल लेकर आई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment