Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पसमांदा मुस्लिम महाज 2027 की तैयारी में जुटा:उपाध्यक्ष वसीम बोले - वोट सबको चाहिए अधिकार कोई नहीं देता , सपा कांग्रेस ने मुसलमानों को बेवकूफ बनाया

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ प्रेस क्लब में पसमांदा मुस्लिम महज ने बैठक किया । इस बैठक में प्रदेश भर से संगठन से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए प्रेस वार्ता किया। इसमें संगठन के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी , उपाध्यक्ष वसीम राईन मुख्य रूप से मौजूद है जिन्होंने मीडिया को संबोधित किया । बैठक में पसमांदा मुसलमानों के अधिकारों को लेकर लंबी चर्चा हुई। वसीम राईन ने कहा कि जो भी पसमांदा समाज को हिस्सेदारी देगा उसे समर्थन किया जाएगा। ‘पसमांदा को आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी नहीं मिली’ उपाध्यक्ष वसीम ने कहा कि हम लगातार लोकसभा विधानसभा में हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। पूरे भारत में पसमांदा मुस्लिम की बड़ी आबादी है। फिर भी हमारे लोगों को आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। समाज की स्थिति बेहद दयनीय है। विकास से कोसों दूर है , आर्थिक रूप से और शिक्षा के मैदान में हर तरीके से पसमांदा है। योजनाबद्ध तरीके से समाज को शिक्षा और विकास से दूर रखा गया। बहुत सारे लोगों ने जानबूझकर पसमांदा समाज को राजनीति से और विकास से दूर रखा। ‘पसमांदा की आवाज उठाने वाला कामयाब होगा’ वसीम बोले चुनाव के समय वोट मांगने सब आते हैं उसके बाद भूल जाते हैं। सभी सियासी पार्टियों ने हमें पीछे रखा। सपा , कांग्रेस, बसपा सबने बेवकूफ बनाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा कोशिश किया कि पसमांदा को हक मिले। प्रदेश और स्थानीय लीडरशिप ने इसे पूरा नहीं होने दिया। समाजवादी पार्टी ने हमें पूरी तरह गुमराह किया। यूपी में वही कामयाब होगा जो पसमांदा की आवाज उठाएगा। ‘2027 में शक्ति का कराएंगे एहसास’ उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कहा कि हम लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। तमाम पार्टियों को देख लिया कोई भी हमारी हितैषी नहीं है। सबसे बड़े तबके को विकास से दूर रखा गया है। पसमांदा लोगों का जो वोट हासिल करना चाहते हैं उनसे यह स्पष्ट कहना चाहते हैं कि अब अगर हमें हिस्सेदारी नहीं मिली तो आर पार की लड़ाई होगी और आगामी चुनाव में हम अपनी ताकत दिखा देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्ची की मौत:ईंट भट्टे पर नल से पानी पीने गई थी 5 साल की मासूम, पैर फिसलने से हुआ हादसा
    Next Article
    लखनऊ में ट्रैवलर के मालिक-ड्राइवर ने सवारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:चौकी के पास की कई राउंड फायरिंग, पुलिस पर आरोपियों को भगाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment