Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर वसूली:चारबाग में युवक से ढाई हजार रुपए ठगे, गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से वसूली करने वाले जालसाज को नाका पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के मटरिया निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। मजार पर रोका, छेड़छाड़ में फंसाने की दी धमकी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा के मुताबिक, हुसैनगंज उन्नाव निवासी रईस ने 24 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। रईस ने बताया कि वह चारबाग स्टेशन स्थित मजार पर थे, तभी एक महिला उनसे बात करके आगे बढ़ गई। इसी दौरान अर्जुन वहां पहुंचा और खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताते हुए उन्हें रोक लिया। जेल भेजने की धमकी देकर वसूले पैसे आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रईस को जेल भेजने की धमकी दी और बचने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। डर के चलते रईस ने अपनी जेब और पर्स चेक कराए, जिसमें से 2500 रुपये निकले। आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया। घटना के बाद रईस को एक परिचित ने बताया कि अर्जुन ठगी करता है। इसके बाद उन्होंने नाका थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट में केस, आशुतोष को उड़ाने की धमकी:शंकराचार्य अविमुक्तेवरानंद के खिलाफ पैरवी बंद करो वरना बम से उड़ा देंगे
    Next Article
    वाराणसी में धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो गिरफ्तार:40 हजार रुपए का दिया था लालच, RSS जिला प्रचार प्रमुख ने कराई थी FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment