Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जापानी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी:मंदिर में लिए सात फेरे; दुल्हे ने कहा-भारतीय संस्कृति से प्रभावित हूं

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में जापान से आए एक जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। गोमतीनगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार को जापानी दूल्हे हिरो चिहारा और दुल्हन शिसु ने एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना। भारतीय परंपराओं के प्रति दोनों का प्रेम और सम्मान इस शादी में देखने को मिला। दूल्हे हिरो चिहारा ने बताया कि वह भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं और इसका बहुत सम्मान करते हैं। उनकी इच्छा थी कि शादी भारत में भारतीय परंपराओं के अनुसार हो। इसी वजह से उन्होंने लखनऊ में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने का फैसला किया। खास बात यह है कि दोनों की पहले भी शादी हो चुकी थी। हालांकि, आपसी विवाद के चलते दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद फिर एक-दूसरे के करीब आए और साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। शादी की 2 तस्वीरें देखिए… दोनों को दोबारा से भारतीय दोस्तों ने मिलाया दूल्हे हिरो चिहारा ने बताया कि साल 2022 में उनका और शिसु का तलाक हो गया था। इसके बाद 2023 में दोनों फिर करीब आए। चिहारा के मुताबिक, इस रिश्ते को दोबारा जोड़ने में उनके भारतीय दोस्तों ने अहम भूमिका निभाई। दोस्तों की कोशिशों से दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। लखनऊ को चुनने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके एक भारतीय दोस्त का यहां घर है। इसलिए यहां शादी करना उनके लिए खास खुशी का मौका है। दुल्हन ने कहा- भारतीय रीति-रिवाजों के बीच विवाह करना यादगार वहीं, दुल्हन शिसु ने भी भारतीय संस्कृति के प्रति अपना लगाव जाहिर किया। उन्होंने कहा कि शादी में इतने सारे भारतीय दोस्तों को देखकर वह बेहद खुश हैं। भारतीय रीति-रिवाजों के बीच विवाह करना उनके लिए यादगार अनुभव है। जापान से आए इस जोड़े की शादी ने दोस्ती की ताकत और संस्कृतियों के मेल की खूबसूरत तस्वीर पेश की। तलाक के बाद दोबारा शुरू हुए रिश्ते को भारतीय परंपराओं के साथ नया नाम मिला। ……………………… ये खबर भी पढ़िए- 'गुरु परंपरा में सेवा और शौर्य दोनों का संदेश':लखनऊ में गुरुद्वारे पहुंचे रक्षा मंत्री, टेका मत्था; बोले- गुरु नानक के संदेश जीवन में उतारें लखनऊ में मंगलवार को गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह याहियागंज स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मत्था टेककर गुरु नानक देव जी को नमन किया और देश में सुख-शांति, समृद्धि और एकता की अरदास की। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा की पहली लिस्ट:5 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान, इनमें 2 पर कांग्रेस ने दावा किया था
    Next Article
    आजम बोले-मेरी बात सुनकर जज की आंखें नम हो गईं:पूर्व केंद्रीय मंत्री से कहा- पता होता तालीम की इतनी सजा मिलेगी, तो रिक्शा चलाता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment