Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम बोले-मेरी बात सुनकर जज की आंखें नम हो गईं:पूर्व केंद्रीय मंत्री से कहा- पता होता तालीम की इतनी सजा मिलेगी, तो रिक्शा चलाता

    13 hours ago

    1

    0

    सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मंगलवार को उनके रामपुर आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने मुलाकात की। आजम ने फातमी से बातचीत के दौरान जेल में बिताए दिनों और गाजियाबाद कोर्ट में जज के सामने हुई बातचीत का जिक्र किया। आजम ने कहा जब मैं जज साहब से बात कर रहा था, तो मेरी आंखों में आंसू थे। मेरी बात सुनकर जज की आंखें भी नम हो गई थीं। आजम ने कहा- मैंने जज साहब से कोर्ट में कहा था कि साहब, मुझे नहीं मालूम था कि तालीम हासिल करने की इतनी बड़ी सजा मिलेगी। नहीं तो कसम खाकर कहता हूं कि मैं नहीं पढ़ता, रिक्शा चलाता। आजम बोले- मैं अपने बेटे से बीड़ियां बनवाता आजम ने कहा- जिस बेटे को मैंने एमटेक कराया, उसे जेल में अपने साथ लेकर लेटता था। मैं अपनी औलाद को जाहिल रखता और उससे बीड़ियां बनवाता। यूनिवर्सिटी बनवाना तो दूर, वह खुद भी जाहिल रहता। कम से कम हम लोग जेल से तो बच जाते। आज जो नसीहतें मिल रही हैं, उनसे भी बच जाते। फातमी बोले- आपके काम को मुल्क कभी नहीं भूलेगा आरजेडी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने कहा- आपने प्रदेश और देश के लिए जो काम किए हैं, उन्हें कोई कभी भुला नहीं पाएगा। पूरे मुल्क में आपके प्रति हमदर्दी है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव भी आपको याद कर रहे थे। आपकी तकलीफ में हम सभी आपके साथ हैं। अल्लाह, आपका बुरा वक्त जल्द से जल्द खत्म करेगा। बोले- दरभंगा आइए, बिरयानी नहीं पुलाव-गोश्त खिलाएंगे मुलाकात के दौरान फातमी ने आजम खान को दरभंगा आने का न्योता दिया। हमारे यहां बिरयानी नहीं बनती। लेकिन, आपको पुलाव-गोश्त जरूर खिलाएंगे। हमारे यहां बिरयानी का रिवाज ही नहीं है। इस पर आजम खान ने उनका शुक्रिया अदा किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जेल में बिताए दिनों, आजम खान के परिवार और उनके राजनीतिक-सामाजिक कामों को लेकर बातचीत हुई। 4 बार सांसद, केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं फातमी मोहम्मद अली अशरफ फातमी का जन्म 1 जनवरी, 1956 को बिहार के दरभंगा जिले के बाकरगंज क्षेत्र में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्मद इलियास अशरफ है। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से साल- 1977 में सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद 1979 में हाइड्रोजियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। फातमी दरभंगा लोकसभा सीट से 4 बार सांसद रह चुके हैं। फातमी केंद्र की यूपीए-1 सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। जनता दल से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले फातमी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में लंबे समय तक सक्रिय रहे। हालांकि, साल 2019 में टिकट को लेकर मतभेद के बाद उन्होंने राजद छोड़ दिया। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में चले गए। साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने फिर राजद में वापसी की। मधुबनी सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार यादव से हार गए। अब जानिए क्या है पूरा मामला? 29 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड प्रकरण में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जमानत दी थी। हालांकि, उनकी सजा पर रोक नहीं लगाई थी। इसके बाद 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहा होने के कुछ ही समय बाद ही ED ने आजम को गिरफ्तार कर लिया था। उन पर जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से 16 नवंबर को इस पर सुनवाई कर अंतरिम राहत पर आदेश देने के लिए कहा था। इसके बाद 17 नवंबर (मंगलवार) को हाईकोर्ट ने आजम खान को जमानत दे दी। फिर वह गाजियाबाद की डासना जेल से बाहर आ गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जापानी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी:मंदिर में लिए सात फेरे; दुल्हे ने कहा-भारतीय संस्कृति से प्रभावित हूं
    Next Article
    हाईकोर्ट बोला- स्ववित्तपोषित शिक्षकों को न्यूनतम वेतन दें:चार हफ्ते में देना होगा, राज्य सरकार और CSJMU को फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment